मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
भरतपुर संभाग

एक क्लिक में पढ़े पूरा राजस्थान

प्रकाशित: Apr 19, 2023 18:04रिपोर्ट: Navtej TV

चित्तौड़गढ़
विश्व लिवर दिवस मनाया गया
चित्तौड़गढ़ मे विश्व लिवर दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन.मानव शरीर में लीवर के बारे में जागरूकता महत्व के बारे में जानकारी दि.डॉ अनीश जैन ने बताया कि -2023की " सतर्क रहें, नियमित लीवर चेकअप करें

बीकानेर
सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन
बीकानेर में श्री वीर तेजाजी धाम परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हवन यज्ञ के साथ हुआ समापन .5100 महिलाओ की कलश यात्रा के साथ शुरू हुई थी कथा..36 कौम के लोगों ने एक जाजम पर बैठकर बिना किसी भेदभाव के कथा का लिया आनंद

निवाई,टोंक
मंडी प्रशासन पर किसानों ने लगाए आरोप
टोंक में कृषि मंडी प्रशासन की लापरवाही के चलते अवधि पार बीजों को कवर्ड यार्ड में रखा हुआ है.. किसानों के लिए बनाया गया कवर्ड यार्ड 4 सालों से अतिक्रमण का भेंट चढ़ा हुआ है.किसानों ने प्रशासन से अपील की अतिक्रमण को जल्द से जल्द खाली करवाया जाए

रामगढ़,अलवर
हिंदूवादी संगठन ने किया सघन दौरा
अलवर के रामगढ में हिंदूवादी संगठन ने किया सघन दौरा किया..सम्मनपुर के मतदाताओं का निर्मल सुरा ने भगवा दुपट्टा पहनाकर मतदाताओं का किया स्वागत सम्मान किया. वही ग्राम वासियों ने मिलकर निर्मल सुरा का साफा बांधकर एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया

खेड़ली,राजस्थान
जिला प्रशासन का 'रास्ता खोलो अभियान'
अलवर के खेड़ली में कठूमर पंचायत समिति में जिला प्रशासन और जिला कलेक्टर जितेन्द्र सोनी के द्वारा अतिक्रमण को लेकर रास्ता खोलो अभियान चलाया..स्थानीय ग्राम पंचायत प्रशासन और जागरूक ग्रामीणों को लेकर समझाईस से बर्षों पुराने विवादों का शांतिपूर्ण तरीके से निपटारा किया

विदेशी Blogger के साथ युवक ने की शर्मनाक हरकत

खेड़ली,अलवर
थ्री व्हीलर टेंपो के हुए ब्रेक फेल अलवर के खेड़ली में पेट्रोल पंप के पास थ्री व्हीलर टेंपो के ब्रेक फेल होने से पलटा..दो लोग हुए गंभीर घायल..टेंपो में थे 8 लोग सवार

बूंदी
सरकार का पैसा नहीं पहुंचा एजेंसियों के पास
मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना में अप्रैल 2022से सिटी स्कैन में सरकार का पैसा अभी तक एजेंसियों के पास नहीं पहुंचा....इस दौरान कल्पना एजेंसी ने सीटी स्कैन कार्य बंद कर दिया..एचआर सीटी स्कैन के 800 ,सिर की सीटी स्कैन करने के 1100सो रुपए मरीजों को चुकानें पड़ रहें है

बीकानेर
पूर्व मुख्यमंत्री राजे पहुंची बीकानेर
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया बीकानेर पहुंची...इससे पहले नाल एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, महावीर रांका ने राजे का भव्य स्वागत किया.. सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा

सीकर
भगवान परशुराम के जन्मोंत्सव कि तैयारी हुई शुरू
सीकर में भगवान परशुराम का जन्म उत्सव को लेकर तैयारियां हुई शुरू...प्रमुख मार्गो से निकाली जाएगी शोभायात्रा....इसको लेकर आज बैठक आयोजित की गई..जन्मोत्सव पर रैवासा पीठाधीश्वर सहित जिले के अनेक साधु संत भी शोभायात्रा में होंगे शामिल

श्रीगंगानगर
भू स्वामी संघर्ष समिती का प्रदर्शन जारी
श्रीगंगानगर में काले कानून के खिलाफ भू स्वामी संघर्ष समिती का जारी है प्रदर्शन. साइकिल पर काले कानून के खिलाफ काला झण्डा व मांगो की तख़्ती लगाकर अनुठा प्रदर्शन किया जा रहा है

Rajasthan मे रद्द होगा IPL

डेगाना, नागौर
ट्रांसफार्मर चोरी गेंग का हुआ पर्दाफाश
नागौर जिले के डेगाना थाना क्षेत्र में सिंगल फेज बिजली के ट्रांसफार्मर चोरी की गेंग का हुआ पर्दाफाश.. 17 वारदातों का हुआ खुलासा..3आरोपियों कों किया गिरप्तार...पुलिस कर रही पुछताछ

चित्तौड़गढ़
सांसद बेनीवाल मेवाड़ क्षेत्र दौरे पर
चित्तौड़गढ़ में सांसद हनुमान बेनीवाल मेवाड़ क्षेत्र दौरे पर है.बेनीवाल ने कहा है कि सचिन पायलट का कांग्रेस पार्टी मैं अब कोई भविष्य नहीं है.. उन्हें कांग्रेस छोड़कर अलग राजनीतिक दल बनाना चाहिए जिससे कि प्रदेश में तीसरे मोर्चे की संभावनाएं प्रबंध हो सके

बीकानेर
सामाजिक कार्यकर्ताओ ने निकाली रैली
बीकानेर में चायनीज मांझा के उपलक्क्ष में रैली निकाल आमजन को किया सचेत.पूर्व यूआईटी चेयरमैन हाजी मकसूद अहमद ने कहा चायनीज मांझे का उपयोग करने और बेचने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. स्कूलों में विधार्थियों को चायनीज मांझे का उपयोग पतंग बेचने वाले दुकानदारो को भी चायनीज मांझे की बिक्री नहीं करने की अपील की

खेतड़ी, झुंझुनूं
शहीद की मूर्ति के साथ की छेड़छाड़
खेतड़ी के मानोता जाटान में शहीद सुमेर सिंह पायल की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की है.. शहीद की बंदूक को असामाजिक तत्वों ने पत्थर से तोड़ दिया..प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा शहीद की मूर्ति के साथ करने वालों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए

बूँदी
शिक्षक के अपहरण मामलें में आरोपी को किया गिरफ्तार
बूँदी में शारिरिक शिक्षक का अपहरण कर फिरौती मांगने व मारपीट के विरोध में ईको गाडी सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार...वही फरार चल रहे अन्य बदमाशो की तलाश की जा रही है...पुलिस कर रही आरोपी से पुछताछ