मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
भरतपुर संभाग

कांग्रेस के Old Guard के सामने पायलट और सिंधिया के बाद DK हुए पस्त

प्रकाशित: May 20, 2023 16:06रिपोर्ट: Navtej TV

कांग्रेस देश की सबसे पूरानी पार्टी है और इसी वजह से पार्टी में नए चेहरों से ज्यादा Old Guard नेताओं का वर्चस्व रहता है। ऐसा हम नहीं कह रहे है और यह बात पार्टी के फैसलों से ही साबित हो रहा है। कांग्रेस में नए चेहरों से ज्यादा Old Guard पर ज्यादा विश्वास किया जाता है और इसका कारण भी गांधी परिवार ही जानता है। लेकिन Old Guard का ज्यादा सक्रिय होना कांग्रेस के लिए घातक साबित हो रहा है क्योंकि वहां युवा चेहरों को साइड लाइन किया जा रहा है जो पार्टी के लिए खतरा बन रहे हैं।

कांग्रेस में वरिष्ट नेताओं और युवा चेहरों को लेकर हमेशा वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिल रही है। यह एक राज्य में नहीं बल्कि कई राज्यों में ऐसा हो चुका है और कई राज्यों में ऐसा हो रहा है। सबसे पहले बात करें तो मध्यप्रदेश की जहां बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए कांग्रेस ने एकजुट होकर लड़ाई लड़ी। लेकिन इसके बाद सीएम पद को लेकर कमलनाथ और सिंधिया में जंग हुई तो आलाकमान ने दोनों को राजी करके सरकार बना ली।

लेकिन यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चली और सिंधिया ने अपने समर्थक विधायकों के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया और कांग्रेस की सरकार गिरा दी। बताया जाता है कि सीएम के लिए उनको कमलनाथ से कड़ी टक्कर मिली क्योंकि आलाकमान का कमलनाथ पर ज्यादा विश्वास था। इसके बाद कहानी शुरू हुई राजस्थान की जहां पायलट और गहलोत की जंग 5 साल से चल रही है और एक बार तो पायलट ने सरकार को संकट में ला दिया था।

Raja Bhaiya Story: यूपी की राजनीति के सबसे 'दबंग राजा' की कहानी

लेकिन इसके बाद दिल्ली आलकमान के विश्वास पर लौटे लेकिन चुनावी साल में अपनी ही सरकार के खिलाफ मौर्चा खोल दिया है। यहां भी पायलट पर वरिष्ट नेता गहलोत भार पड़े है। अब कर्नाटक में भी ऐसा देखने को मिला जंहा डीके को डिप्टी सीएम मिला क्योंकि आलाकमान का सिद्धारमैया पर ज्यादा भरोसा था। लेकिन कांग्रेस को चिंता रहती है कि अगर डीके आने वाले दिनों सीएम की मांग करेंगे तो हालात राजस्थान जैसे होंगे। वहीं कांग्रेस के इस फैसले पर बीजेपी बहुत ज्यादा हमलावर होती है।