मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
भरतपुर संभाग

एक क्लिक में पढ़े पूरा राजस्थान

प्रकाशित: Apr 27, 2023 18:00रिपोर्ट: Navtej TV

धौलपुर
दलित हत्या मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
धौलपुर में एससी एसटी कोर्ट ने 15साल पहले हुई चार दलितों की हत्या के मामले में एक व्यक्ति को फांशी की सजा सुनाई है..साथ ही दस लाख के अर्थदंड से दंडित किया है..इस हत्याकांड मामले में अभी तीन आरोपी जेल में है और सात मुलजिम जमानत के बाद बाहर है

भीलवाड़ा
डायलिसिस यूनिट का हुआ लोकार्पण
भीलवाड़ा में जिला चिकित्सालय में 45लाख रू की लागत की डायलिसिस यूनिट का हुआ लोकार्पण..शाहपुरा के एसडीएम पुनित कुमार गेलड़ा ने फीता काटकर इस यूनिट का उद्घाटन किया..एसडीएफसी बैंक ने सीएसआर के तहत 45लाख की लागत से यूनिट को तैयार कराया है

भीलवाड़ा
बेरोजगार युवाओं ने निकाली रैली
भीलवाड़ा में बेरोजगार युवाओं ने रैली निकालकर जताया विरोध ....अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर कर रहे आंदोलन..सफाई भर्ती में आरक्षण लागू करने का विरोध कर रहे है.हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है

चूरू
शिविरों का SDM ने किया निरीक्षण
चूरू के बीदासर में प्रशासन शहरों के संग व महंगाई राहत कैंपो का उपखंड अधिकारी रमेश कुमार ने निरीक्षण किया..एसडीएम ने बताया कि कस्बे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पालिका परिसर व अम्बेडकर भवन में चल रहे कैंपो का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और लाभार्थियों को राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया

फटाफट अंदाज में देखिये दिनभर की Rajasthan की सभी बड़ी खबरें

टोंक
बीजेपी का गहलोत सरकार के खिलाफ जन आक्रोश
टोंक में बीजेपी ने गहलोत सरकार के खिलाफ जन आक्रोश महाघेराव किया... यहां अरुण चतुर्वेदी और अनिता भदेल ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर निशाना साधा.अनिता भदेल ने सचिन पायलट को लेकर चुटकी लेते हुए सीएम गहलोत से पूछा कि नाकारा और निकम्मा है तो टोंक से टिकट क्यों दिया..

खेड़ली,अलवर
परशुराम जन्मोत्सव मनाया धूमधाम से
अलवर जिले के खेड़ली कस्बे में श्री परशुराम भगवान का जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया ..प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया..इसके बाद परशुराम धर्मशाला से विशाल परशुराम भगवान की आकर्षक झांकियां सहित भव्य शोभायात्रा खेड़ली कस्बे के मुख्य मार्गो से होकर निकाली गई

हनुमानगढ़
जिला कलेक्टर ने किया मौका निरीक्षण
हनुमानगढ़ में रावतसर में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जिला कलेक्टर व एसपी ने सभा स्थल का मौका निरीक्षण किया..जिला कलेक्टर रुक्मणि रियार ने सभा स्थल पर पहुच कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए..वही जिला कलेक्टर के साथ पहुचे पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए

मकराना,नागौर
सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि
नागौर के मकराना के धानणवा गांव के लाल किसनाराम की सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि..स्थानीय प्रशासन व पुलिस का अंत्येष्टि में उपस्थित नहीं हुए..भारतीय सेना में जैसलमेर मोहनगढ़ के पास 128टीए बटालियन में राइफलमैन के पद पर किसनाराम में पिछले 10वर्षों से कार्यरत थे जिनको 2दिन पहले हार्ट अटैक आया था

मंत्रालयिक कर्मचारी धरने पर, महंगाई राहत कैंप सहित कई काम बाधित

बूंदी
जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बूंदी में शारीरिक शिक्षक महावीर कुमार जैन के अपहरणकर्ता एवं मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने को लेकर शारीरिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष शिवराज जी के नेतृत्व में दिया जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया...8दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस द्वारा अपराधियों को आज तक गिरफ्तार नही किया गया है

अलवर
वार्डन पर छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप
अलवर के अंबेडकर छात्रावास खुदनपुरी में वार्डन से परेशान छात्रों ने किया घर का पलायन वार्डन पर लगाए गंभीर आरोप..कुछ महीनों पहले वार्डन के खिलाफ थाना एन ई बी में एक छात्र को प्रताड़ित करने पर व उसके साथ मारपीट करने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था..लेकिन बाद में आपसी समझौता हो गया

किशनगढ़,अजमेर
सफाई कर्मचारी उतरे हड़ताल पर
अजमेर के किशनगढ़ मेंस 6सूत्रीय मांगों को लेकर की नारेबाजी.SDM और परिषद आयुक्त को सौंपा ज्ञापन..स्वायत्त शासन विभाग की ओर से 13,164पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी करने के विरोध में सफाई कर्मचारी बुधवार दोपहर से हड़ताल पर उतर गए

माउंट आबू,सिरोही
आरक्षण के विरोध में वाल्मीकि समाज ने दिया ज्ञापन
माउंट आबू में वाल्मीमी समाज द्वारा सफाईकर्मियों की भर्ती के विरोध में उपखंड अधिकारी के मार्फ़त मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है.हालांकि उपखंड अधिकारी की अनुपस्थिति में ज्ञापन उनके प्रतिनिधि को सौंपा गया..ज्ञापन के अनुसार राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश में 30हज़ार सफाईकर्मियों की भर्ती में आरक्षण लागू किया गया है जिससे वाल्मीकि समाज नाराज़ है

सिरोही
भारतीय मजदूर संघ ने जताया आक्रोश
सिरोही में निकाली विशाल जन आक्रोश रैली जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा..भारतीय मजदूर संघ ने जिला अध्यक्ष गणेशसिंह गुर्जर के नेतृत्व मे मजदूरों ने आक्रोश रैली निकाली.. चार सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया

Cyber योद्धाओं के हमले से कैसे बचेंगे गहलोत

भीलवाड़ा
पोस्ट डालने परदो पक्षों मे हुआ विवाद
भीलवाड़ा शहर के निकट पुर कस्बे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने को लेकर दो पक्षों मे विवाद हो गया...जिससे कस्बे में तनावपूर्ण स्थिति बन गई .सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने मोर्चा संभाला..मौके पर पुलिस के आला अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजुद रहे

रेनवाल,जयपुर
दो बाईकों में भिड़ंत, एक की मौत
जयपुर के रेनवाल में दो बाईकों में हुई भिड़ंत, एक की मौत .एक गंभीर घायल,घायल को चोमू के अस्पताल में कराया भर्ती..पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

आबुरोंड,सिरोही
महंगाई राहत कैंप का हुआ आयोजन
सिरोही में महंगाई रात कैंप का हुआ आयोजन.. पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी ने कैंप का लिया जायजा..आमजन को राहत प्रदान कराने को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश