मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
भरतपुर संभाग

एक क्लिक में पढ़े राजस्थान की 20 बड़ी खबरें

प्रकाशित: Mar 22, 2023 05:49रिपोर्ट: Navtej TV

रामगढ़- अलवर
नाबालिग के साथ रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार
नौगांवा थाना क्षेत्र में पशुओं को चारा डालने गई 16 वर्षीय नाबालिग के साथ 3 लोगों द्वारा जबरन बलात्कार किया गया था.....इस के बाद डिप्रेशन में आकर नाबालिग ने आत्महत्या कर ली थी.....पुलिस ने हरियाणा में दबिश देकर बलात्कार के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.....बाकी आरोपियों की तलाश जारी है..
बाइट-देशराज गुर्जर- पुलिस उपाधीक्षक

जोधपुर-
लाखों की चोरी की वारदात, CCTV फुटेज आया सामने
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के मकान में चोरी की वारदात सामने आई है..इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है..जिसमे चोर मकान से सोने-चांदी के आभूषण..डेढ़ लाख रुपए नगद और अन्य डाक्यूमेंट्स ले गए..पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट देकर..CCTV फुटेज भी पुलिस को सौंपा है..फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है..

Jobner में ज्वाला माता के दर्शन करने पहुंचते हैं लाखों श्रद्धालु

पोकरण- जैसलमेर
चोरी को लेकर दी भूख हड़ताल की चेतावनी
पोकरण शहर में हुई दो बड़ी चोरी की वारदातो का खुलासा करने की मांग और पुलिस की कार्यशैली व शिथिलता से आहत..दो पीड़ितों ने पोकरण उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के आगे धरना देकर..चोरी के खुलासे की मांग की..3 दिन के भीतर खुलासा नही होने पर..परिवार सहित भूख हड़ताल प्रारंभ करने की चेतावनी भी दी है..

मेड़ता सिटी-(नागौर)--
संघ द्वारा प्राचीन बम्ब बावड़ी की हुई सफाई
नागौर के मेड़ता सिटी में मीरा तेराकी संघ द्वारा..विश्व जल दिवस के अवसर पर दो दिवसीय सफाई अभियान चला..नगरपालिका के 10 पुरूष व महिलाओं के साथ मीरा तैराकी संघ परिवार के अनेक सदस्यों ने मीलकर चार महीने के अवकाश के बाद फिर..प्राचीन बम्ब बावड़ी के बाहर व 40 फिट गहरे पानी से भरी बावड़ी के अन्दर से सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया..

अजमेर-
प्रदर्शनी में आकाशीय झूला टूटने से कई लोग घायल
अजमेर के कुंदन नगर में लगी प्रदर्शनी में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया..मेले में झूला टूटने से उसमे बैठे कई लोग निचे गिरने लगे..झूला टूटने की घटना से प्रदर्शनी स्थल पर चीख पुकार मच गई..इस हादसे में लगभग 10 से ज्यादा लोग घायल हुए..घटना की सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली ..

Businessman की अवैध वसूली का खुलासा

मकराना-(नागौर)--
मजदूर कार्ड बनाने के लिए नियमों में होगा सरलीकरण - गैसावत
मजदूर कार्ड से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण, मजदूर कार्ड बनाने एवं विभिन्न योजनाओं के लाभ के लिए श्रम विभाग द्वारा मकराना के नगर परिषद में शिविर आयोजित किया गया..इस दौरान 3500 नए आवेदन प्राप्त किए गए..जिनके एक महीने के अन्दर कार्ड जारी कर दिए जाएंगे..व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर परिषद द्वारा विशेष टोकन जारी कर लाइन लगवाई गई..

झुंझुनु--
विधानसभा से पेश की गयी टिकट की दावेदारी
झुंझुनूं की पूर्व सांसद एवं सूरजगढ़ की पूर्व विधायक संतोष अहलावत ने सूरजगढ़ विधानसभा से टिकट की दावेदारी पेश कर दी है..जिसके साथ वो सूरजगढ़ विधानसभा की भाजपा पार्टी से टिकट की मांग करेंगी..पार्टी का जो भी फैसला होगा वो भी माना जाएगा..अहलावत का कहना था कि ये क्षेत्र ही उनका सुसराल, पीहर एवं नैनिहाल रहा है..

झुंझुनु--
पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार
झुंझुनु जिले के पिलानी क्षेत्र में रेगिस्तान के जहाज उंट की तस्करी का मामला सामने आया है..पिलानी पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है..पिलानी थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा की टीम द्वारा उंटो के वध के लिए तस्करी करने वाले आरोपी को..पीपीली पुलिस चौकी से गिरफ्तार किया गया..पिकअप गाड़ी को जब्त कर लिया है।

VIDEO:बच्चे ने गहलोत को सुनाए 50 जिलों के नाम

झुंझुनु--
कार व ट्रक की भीषण टक्कर में कार सवार की मौत
चिड़ावा-झुंझुनु मार्ग पर नुनिया गोठड़ा गांव के पास..एक कार व ट्रक में भीषण टक्कर हो गई..टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए..हादसे की सूचना पर चिडावा पुलिस मौके पर पहुंची..कार में सवार व्यक्ति को सरकारी अस्पताल ले जाया गया..जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया..मामले में मृतक के पुत्र ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है..

झुंझुनु--
ITBP के जवान की मौत, ड्यूटी पर वापस जाते समय ट्रैन में थमी सांसे
झुंझुनु जिले के मंड्रेला थाना क्षेत्र के गांव के निवासी जवान जितेंद्र की ITBP में अरुणाचल प्रदेश की यूपिया की यूनिट में तैनात था..शहीद जितेंद्र छुट्टी बिताकर वापस ड्यूटी पर लौट रहा था..रात को नींद के दौरान संभवत..उनकी तबीयत खराब हो गई..जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया..जवान के निधन पर परिजनों में कोहराम मच गया..28 कैवलरी बटालियन,रेवाड़ी के जवानों की टुकड़ी ने SI प्रतापसिंह की अगुवाई में गार्ड ऑफ ऑनर दिया..

झालावाड़--
कलर पेंट की दुकान में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर खाक
झालावाड़ जिले के खानपुर कस्बे के सारोला रोड पर स्थित एक कलर पेंट की दुकान में अचानक से भीषण आग लग गई..आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया..आग से दुकान में रखा करीब 25 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया..लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची..पुलिस ने आसपास के दुकानदारों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए..

प्रेमी-जोड़ों को मोहब्बत करना पड़ा भारी

नाबालिग के साथ दुष्कर्म में 2 आरोपी गिरफ्तार
भीलवाड़ा जिले के रायला थाना क्षेत्र में शौच करने गई किशोरी को 2 युवकों ने जंगल में ले जाकर..सामुहिक दुष्क्र्म किया..बाद में उसको बांधकर विद्यालय के शौचालय में बन्दस कर दिया..इसको लेकर पिडि़ता के परिजनों ने थाने में मामला दर्ज करवाया..पुलिस ने त्वेरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया..जिसमें से एक युवक किशोरी का पूर्व से ही परिचित बताया जा रहा है..फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं..

झालावाड़--
पद्मश्री कैलाश खेर के गानों पर जमकर थिरके लोग
झालावाड़ जिले की भवानी-मंडी में नगर पालिका मंडल द्वारा..राजस्थान संस्कृति महोत्सव के तहत म्यूजिकल नाइट शो आयोजित हुआ..जिसमे देश के प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर पद्मश्री कैलाश खेर ने अपने इंटरनेशनल बैंड कैलाशा के साथ प्रफॉर्म किया..कैलाश खेर के स्टेज पर आने पर हजारों लग उमड़ पड़े..इस दौरान मेला मैदान में 50 हजार लोगो का जन सैलाब उमड़ा..

बीकानेर--
तहसील को जिले में शामिल न करने से लोगो में रोष
बीकानेर के खाजूवाला तहसील को अनूपगढ जिले में शामिल नहीं करने की मांग को लेकर..बार एसोसिएशन खाजूवाला ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा..खाजूवाला तहसील के लोगों में रोष है..सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय भी मर्ज होने की आशंका है..ऐसे में भी खाजूवाला को बीकानेर में यथावत रखा जाए..

जोधपुर--
SHO के कहने पर रिश्वत लेना पड़ा भारी
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए..एक रिश्वतखोर ASI को रंगे हाथों..साढ़े तीन लाख रुपए रिश्वत लेते दबोचा.. इस मामले में एक SHO को भी गिरफ्तार किया..फिलहाल ACB आरोपी ASI से पूछताछ कर रही है..