मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
भरतपुर संभाग

एक क्लिक में पढ़ें पूरे राजस्थान की बड़ी खबरें

प्रकाशित: Mar 30, 2023 16:03रिपोर्ट: Navtej TV

चित्तौडग़ढ़.
कई किलो अवैध अफीम की जब्त
मंगलवाड़ थाना पुलिस ने एमपी से गुजरात तक ले जा रही 41 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त की, इस मामले में दो पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया मुख्य आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए ही महिलाओं को उनके बच्चों के साथ गाड़ी में बैठा लिया, इसके लिए उनको 10 से 15 हजार रुपए दिए गए, अफीम की कीमत लगभग 70 लाख रुपए की बताई जा रही है।
रामगढ़.;अलवर
स्टांप विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
अलवर के रामगढ़ तहसील परिसर के लगभग करीब 40 स्टांप वेंडरो ने रामगढ़ स्टांप वेंडर संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिसकी मांग है कि राजस्थान सरकार इस ऐप को बंद कर दे और जिस प्रकार से पुरानी प्रक्रिया चल रही थी

दौसा..
कार पलटने से 9 लोग घायल
दौसा कोतवाली थाना इलाके के सैथल रोड़ मोडा के बालाजी के समीप में श्रद्धालुओं से भरी हुई एक इनोवा कार पलट गई,जिसकें चलतें कार में सवार 9 श्रद्धालु घायल हो गए। बताया जा रहा है कि टैक्टर ट्रॉली के द्वारा अचानक कट मारने से कार पलट गई थी।

फटाफट अंदाज में Rajasthan की बड़ी खबरें
बूंदी..
नाबालिग बच्ची को मिला इंसाफ
बूंदी में पोक्सो कोर्ट क्रम संख्या 1 द्वारा फैसला सुनाते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सहित ₹65 हजार के आर्थिक दंड से दंडित किया गया है।
झालावाड़..
जिला कलक्टर ने किया चिकित्सालय का निरीक्षण
जिला कलक्टर डॉण् भारती दीक्षित ने झालरापाटन स्थित सेटेलाईट चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने निःशुल्क जांच योजना, निःशुल्क दवा योजना, प्रसूता महिला वार्ड, चिकित्सालय परिसर को बारीकी से जांचा, बाद में वहाँ उपस्थित मरीजों से बातचीत कर उनको सेटेलाइट हॉस्पिटल में दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली।

बांदीकुई..
डॉक्टर की प्रथम पुण्यतिथि पर कैंडल मार्च निकालकर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
बांदीकुई में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं प्राइवेट हॉस्पिटल के संयोजन से कैंडल मार्च निकालकर लालसोट की डॉक्टर डॉक्टर अर्चना शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सोती Gehlot सरकार जागो, छोटे व्यापारी को Bank ब्याज के फेर से बचाओ| Live धरना Jaipur

किशनगढ़.अजमेर
मोटरसाइकिल चुराने वाली गैंग के आरोपी गिरफ्तार
जिला स्पेशल पुलिस और मदनगंज थाना पुलिस ने मदनगंज, किशनगढ़, ब्यावर, अजमेर और जयपुर जिले से मोटरसाइकिल चुराने वाली गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके साथ एक बाल अपचारी को निरूद्ध किया गया है, आरोपियों ने इन थाना क्षेत्रों की 55 से अधिक मोटरसाइकिलें चोरी की वारदातें कबूल की हैं, पुलिस ने उनके कब्जे से 34 मोटरसाइकिलें बरामद की।

बानसूर..
पुलिस पर हमला करने वाले बदमाशों को किया गिरफ्तार
बानसूर पुलिस पर अवैद्य हथियारों के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान हमला करने वाले बदमाशों को अवैद्य हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाशों को अवैद्य हथियारों के साथ गिरफ्तार किया।
सिरोही..
रामनवमी पर विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल की ओर से शोभायात्रा निकाली गई
सिरोही के पिंडवाड़ा झाड़ोली चैत्र रामनवमी के दिन हिन्दुओं के आराध्य भगवान श्रीराम नवमी शोभायात्रा में रामभक्तों द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमे पधारे श्री श्री 1008 तीर्थ गिरी जी महाराज का भव्य स्वागत किया गयाण्ण्देवस्वरूपों की झांकियां लोगों के आकर्षण केंद्र रहीं।

Bageshwar Dhirendra Krishna Shastri पर FIR के विरोध में शिवसेना उग्र | हरे झंडे पर भी कही ये बात
चिड़ावा, झुंझुनु.
नाबालिक बच्ची ने किया सुसाइड
चिड़ावा शहर की एक नाबालिक बच्ची ने पंखे से लटकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करली, इस मामले में पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मेडिकल बोर्ड के द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो का सौपा, फ़िलहाल पुलिस मामला दर्ज कर, इसके पीछे के हर पहलू की जांच कर रही हैं।

भीलवाड़ा..
दिन.दहाड़े चोरों ने सोने.चांदी की चोरी को दिया अंजाम
मांडल कस्बे में दिन दिहाड़े घर में चोरों ने धावा बोलते हुए, कमरे में रखी अलमारियों और तिजोरी के साथ पेटियो के ताले तोड़ कर, उसमे रखी सोने और चांदी की ज्वेलरी के साथ नगदी निकाल कर रफूचक्कर हो गये। चोरी की सूचना मांडल थाने में दी गई।

सीकर..
शहर में निकली विशाल शोभायात्रा
सीकर में रामनवमी की पूर्व संध्या पर शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई,जिलेभर में रामनवमी का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाएगां राम मंदिरों में अनेक धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के साथ छप्पन भोग भी लगेगां

चित्तौड़गढ़..
चैत्र नवरात्रि पर्व पर धार्मिक अनुष्ठान
चित्तौड़गढ़ मे माता रानी के विभिन्न शक्ति पीठो दुर्ग स्थित शक्तिपीठों पर चल रहे 9 दिवसीय चैत्र नवरात्रि पर्व का धार्मिक अनुष्ठानों और विशेष हवन इत्यादि पूर्णाहुती हुईं विशेष हवन, पूजा अर्चना कर देश, प्रदेश और जिले के निवासियों के लिए खुशहाली की कामना की गईं