जंगल में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ हुआ गैंगरेप, पढ़े पूरी खबर
धौलपुर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने लड़की को कट्टे की नोक पर बाईक पर बिठाकर जंगल मे ले गए वहाँ पर उसके साथ गैंगरेप किया। बताया जा रहा है की 24 अप्रेल की शाम को लड़की घर के पीछे शौचं करने के लिए गई थी।नाबालिग लड़की के परिजनों ने महिला थाने पर दो लोगो के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग लड़की का मेडिकल बोर्ड से मेडिकल कराया जा रहा है।वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुटी हुई है।
महिला थाना प्रभारी मंजू फौजदार ने बताया की नाबालिग लड़की के परिजनों ने थाने पर तहरीर दी है की उसकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की 24 अप्रेल को शाम के समय घर के पीछे खेत पर शौचं करने गई थी।तभी दो युवक बाईक से आये और कट्टे का भय दिखाकर नाबालिग लड़की को बाईक पर बिठाकर चंबल के बीहडों मे ले गए।वहाँ पर नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया है।दोनो युवक नाबालिग लड़की को बीहड़ों में ही छोड़कर फरार हो गए।जब नाबालिग लड़की घर पहुँची तो पूरी घटना अपनी माँ को सुनाई।नाबालिग लड़की की माँ ने महिला थाने पर गैंग रैप का मामला दर्ज करवा दिया है।
फटाफट अंदाज में देखिये दिनभर की Rajasthan की सभी बड़ी खबरें
नाबालिग लड़की ने एक युवक की पहचान कर ली है।जिसके खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवा दिया है।तथा दूसरे युवक की पहचान नही हुई है।पुलिस ने मामल दर्ज कर नाबालिग लड़की का मेडकिल बोर्ड से मेडकिल कराया जा रहा है। फौजदार ने बताया की मामला दर्ज कर लिया है तथा नाबालिग लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। नाबालिग लड़की की जांच सीओ सिटी सुरेश सांखला को सौंप दी है।सीओ सिटी सुरेश सांखला ने अलग अलग टीम घटित की गई है। पुलिस टीमों द्वारा दोनो आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग अलग जगह पर दबिश दे रही है।





