मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
भरतपुर संभाग

हिस्ट्रीशीटर ने छोडी अपराध की दुनियां, बना गौभक्त

प्रकाशित: Mar 03, 2023 05:19रिपोर्ट: Navtej TV

हरियाणा और राजस्थान के सटे गांव गोठड़ी में वीरेंद्र गोठडी के नाम से जाने जाने वाला अपराधी अपराध की दुनिया छोड़कर के अब गोसेवा व जरूरतमंद बच्चियों की शादी करने में जुड़े हुए हैं । हरियाणा और राजस्थान में इन पर दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज है और हरियाणा और राजस्थान का हिस्ट्रीशीटर अब गोसेवा करने लगा है साथ ही 20 साल की उम्र में ही वीरेंद्र को गांव वालों ने सरपंच बना दिया था साथ ही उसकी पत्नी सुमन देवी को भी गांव वालों ने सरपंच बनाया था।

वीरेंद्र ने कहा है कि वह अब तक 1500 से ज्यादा गायों का इलाज करवा कर गौशालाओं में छुड़वा चुके हैं । फिलहाल इनके पास 50 से ज्यादा गायों का उपचार चल रहा है। जिसमें तेजाब डली हुई गाय , आंधी गाय और रोड एक्सीडेंट में घायल हुई गायों का अब इलाज किया जा रहा है । वीरेंद्र ने बताया कि अब तक 15 से ज्यादा जरूरतमंद व असहाय बच्चियों का विवाह भी अपनी टीम के सहयोग से करवा चुके हैं।

पंजाब में बवाल, कानून पर सवाल

इसके साथ ही मोनू मानेसर के पक्ष में आकर कहा कि मोनू एक सच्चा गौ भक्त है। उसके ऊपर जो आरोप लगे हैं वह झूठे आरोप है। गौ तस्करों ने ही उन लोगों को मारा है। साथ ही कहा कि पुलिस को जो काम करना चाहिए वह नहीं कर रही और झूठे आरोप लगाकर मोनू मानेसर को परेशान कर रही है। उन्होंने अब तक डेढ़ सौ से ज्यादा गोवंश व गौ मांस से भरी हुई गाड़ियों को पकड़ा है कई बार उनके ऊपर फायरिंग भी हुई लेकिन गौमाता की वजह से बच गए