मोदी के करीबी मंत्री ने पायलट को दिया BJP में आने का न्यौता, जानें पूरी खबर!
राजस्थान की राजनीति इन दिनों दिल्ली बैठे नेताओं के लिए सिरदर्द बनी हुई है और कांग्रेस के साथ बीजेपी भी नेताओं की आपसी जंग से परेशानी है। वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और सीएम गहलोत के बीच चल रही है जंग अब कोर्ट तक पहुंच गई है। लेकिन दोनों नेता एक दूसरे को जनता का हितेशी बता रहे है लेकिन इसके बाद संजीवनी क्रेडिट कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी से पीड़ित लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है।
भाजपा की कथनी और करनी में फर्क – डोटासरा
लेकिन अब मंत्री शेखावत ने सचिन पायलट के बगावती तेवर देखकर उनको बीजेपी में आने पर उनका स्वागत करने की बात कही है। उन्होंने कहा अगर कोई जनाधार वाला व्यक्ति बीजेपी की विचारधारा में विश्वास करता है तो उसका स्वागत है। पीएम नरेंद्र मोदी को अपना नेता स्वीकार करता है तो पार्टी में उसका स्वागत है।
पायलट ने जब बगावत की तो इसके आरोप मंत्री शेखावत पर लगे थे और सीएम गहलोत ने तो कई बड़े आरोप लगाए थे। लेकिन उस समय सरकार तो बच गई लेकिन सीएम गहलोत पायलट पर शेखावत से मिलकर सरकार गिराने के आरोप लगाते रहे है। पायलट ने जिस प्रकार से अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावती तेवर अपनाएं उससे लग रहा है कि वह अब कुछ बड़ा फैसला लेंगे।
बीजेपी में जाने की बात तो वह पहले ही नकार चुके है लेकिन अब दूसरी सभी पार्टियों ने उनको अपने यहां आने का प्रस्ताव दिया है। पायलट के आरोप पर कहा घर की लड़ाई के बारे में बाहर वालों को नहीं बतानी होती लेकिन कांग्रेस अब बीजेपी के बहाने अपनी आपसी लड़ाई लड़ रही है। राजस्थान की सियासी घटनाक्रम पर पीएम मोदी ने भी सीएम गहलोत की चुटकी लेते हुए बहुत कुछ कहा था।





