राजस्थान में बेमौसम बारिश: अमीर पकौड़े खाने को तो किसान जहर खाने को तैयार
प्रदेश में इन दिनों बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की वजह से किसानों की पूरी फसल खराब हो गई है। मार्च में बारिश इतनी ज्यादा हो गई है कि पारा बहुत नीचे गिर गया है जिसके कारण सर्दी का एहसास हो रहा है। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर यह बात की जा रही है कि अमीर इस मौसम में पकौड़े खाने की तैयारी कर रहा है तो गांवों किसान जहर खाने को तैयार हो रहा है। बारिश का दौर अभी रूकने का नाम नहीं ले रहा है और रबी की फसल खराब होने का आंकड़ा ज्यादा बढ़ सकता है।
मौसम केंद्र के अनुसार 24 घंटे में प्रदेश के 2 दर्जन से ज्यादा जिलों जालोर, बारां, धौलपुर, गंगानगर, अजमेर, जयपुर, चित्तौड़गढ़, झालावाड़ बूंदी, जोधपुर, सिरोही, बांसवाड़ा,उदयपुर, सीकर, झुंझुनूं, दौसा, नागौर, करौली, बाड़मेर, चूरू, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, टोंक, बीकानेर, भरतपुर, जैसलमेर जिलों में भारी नुकसान हुआ है।
प्रदेश में इस बार मौसम किसानों से ऐसा बदला ले रहा है कि पूरे 6 महीने बाद जब फसल पककर तैयार हुई तो बारिश के कारण पूरी फसल ही चौपट हो गई। इस मौसम को लेकर कहा जा रहा है कि मौसम तो अच्छा हुआ है गर्मी से राहत मिली है तो लोग इसका आंनद ले रहे है। कई लोग पकौड़े खाने की तैयारी कर रहे है तो वहीं गांव में किसान जहर खाने को तैयार हो रहा है।
किसान ने इस फसल के लिए पहले पूरी जमा पूंजी लगा दी और जब उसका फल मिलने वाला तो उस समय बारिश ने बर्बाद कर दिया। सरकार इस बर्बादी को लेकर राहत देने के लिए गिरदावरी करने के आदेश दिए है और जल्द इसका मुआवजा मिलेगा। लेकिन विपक्ष इसको लेकर सवाल खड़ा कर रहा है कि नुकसान ज्यादा हुआ है और सरकार कम गिरदावरी कराने में लगी हुई है।





