Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

हरियाणा पंचायत चुनाव 2 चरणों में चुनाव संभव...

चुनाव 2023
हरियाणा पंचायत चुनाव 2 चरणों में चुनाव संभव...

राज्य निर्वाचन आयोगमें आज पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जायेगा | आयोग  नवंबर के दूसरे हफ्ते में 11-11 जिलों में दो-दो चरणों में चुनाव करवाने की तैयारी में जुटा हुआ हैं , गाँव की सरकार का चुनाव नवम्बर में 21 माह की देरी से होने वाला हैं | चुनाव की घोषणा हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी धनपत सिंह पंचकूला में नामक स्थान पर करेंगे |

तेंदुए के शावक को दूध पिलाते नज़र आए Yogi, Video Viral


जानकारी के लिए आपको बता दें कि स्टेट इलेक्शन कमीशन ने चुनावों को दो चरणों में कराने का ऐलान किया हैं इस फैसले के पीछे का कारण स्टाफ का कम होने के साथ ही फेस्टिवल मंथ को भी बताया जा रहा है इससे पहले स्टेट इलेक्शन कमीशन ने चुनावों को चार चरणों में कराने का विचार किया | पंचायत चुनाव 11 -11 के दो चरणों में से पहले चरण में 11 जिलों के जिला परिषद और ब्लॉक समिति में कराए जायेंगे और दूसरे चरण में पंच और सरपंच के चुनाव कराए जायेंगे |

​​​​​​​

हरियाणा में 21 महीनों की देरी के बाद चुनावो का आयोजन हो रहा हैं इससे पहले फरवरी 2021 में 5 साल का कार्यकाल पूरा हो जाने पर पंचयात को भंग करके BDPO को सभी जिम्मेदारियां सौंफ दी और इससे पहले चुनाव 2016 में भी चुनाव 6 महीनें लेट हुए थे |हरियाणा सरकार ने पंचायत चुनाव में बीसी-ए को 8% और महिलाओं को 50% आरक्षण प्रावधान किया था | हाईकोर्ट ने सरकार को स्पष्ट किया है कि वह चुनाव को नए तरीके से भी करा सकती हैं और आखिरी फैसला कोर्ट के ऊपर रहेगा |