जयपुर में यह मामला महापुरा स्थित जयश्री पेडीवाल स्कूल का बताया गया है जहां स्कूल के बच्चों के निजी लैब से सैम्पल करवाए गए थे। इस जांच रिपोर्ट के बाद 11 बच्चे कोरोना पॉजिटिव आये हैं। इस सूचना के मिलते ही पूरा चिकित्सा विभाग अलर्ट हो गया है और CMHO डॉ.नरोत्तम शर्मा ने स्कूल में एक टीम भेजी है।
जयपुर में पिछले एक सप्ताह के अंदर 1 दर्जन से अधिक बच्चे पॉजिटिव आ चुके हैं। इस खबर के बाद सरकार और प्रशासन को इस विषय पर विचार विमर्श करने की जरूरत है। बच्चों को अभी किसी प्रकार की वैक्सिन नहीं लगी है और उन पर कोरोना का असर जल्द होता है। केंद्र सरकार जल्द से जल्द बच्चों के वैक्सीन को लेकर तैयार में लगी हुई है और जल्द ही बच्चों को वैक्सीन लगना शुरू हो जाएंगा। लेकिन इससे पहले बच्चों को इस खतरे से बचाने के लिए उचित कदम उठाने की जरूरत है।
