देश में बच्चियों के साथ रेप की घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ रही है और इसके कारण महिलाओं के साथ अपराध के मामले में भारत दुनिया में शर्मसार हो रहा है। हाल ही में झारखंड के खूंटी जिले से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है जहां 5 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
इस घटना में बताया गया है कि बच्ची दुकान में फ्रूटी लेने गई थी जहां 12 साल के लड़के ने मौका पाकर उसे अपनी दुकान में ले गया। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया और इसके बाद उसे किसी से कुछ नहीं बताने के लिए धमकाया। जब बच्ची अपने घर गई तो उसने अपने साथ ही घटना की जानकारी मां को बताई तो परिवार के होश उड़ गए।
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी नाबालिग को बाल सुधार गृह में भेज दिया है। लेकिन इस घटना से पूरा समाज शर्मिदा हुआ है। यह पहला मामला नहीं है जिसमें मासुम के साथ ऐसी घटना हुई है इससे पहले भी 10 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है।
