Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

14 साल की बेटी को पसंद नहीं आया मां का टोकना, मां को उतारा.. 

लाइफस्टाइल
14 साल की बेटी को पसंद नहीं आया मां का टोकना, मां को उतारा.. 

गुस्से में आपा खो देना अब लोगों के स्वभाव में ही शामिल हो चुका है, लेकिन एक महज 14 साल की बच्ची पर गुस्सा इतना हावी होना कि गुस्से में जन्म देने वाली मां को ही मार ड़ाले ये बड़ी बात है, ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है उतरप्रदेश के नोएड़ा से ऐसा मामला देखने को मिला है जहां मात्र 14 साल की बेटी ने अपनी 34 वर्षीय मां को ही मार ड़ाला।
 कहीं पूजा तो कहीं मांगी जा रही है दुआ, अपनों की वापसी का इंतजार
बीते रविवार को नोएडा के सेक्टर-77 की एक सोसाइटी में 34 वर्षीय महिला का शव लहूलुहान अवस्था में फ्लैट में मिला। बेटी की सूचना पर आसपास के लोगों ने उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया था।  पुलिस को जानकारी हुई तो जांच शुरू की। जांच में बेटी से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। एडीसीपी ने बताया कि घटना वाली रात दोनों फ्लैट में थीं। मां ने डांटते हुए बेटी को बर्तन धोने के लिए कहा और खुद फोन पर बात करने लगी। 

उसी से नाराज होकर बेटी ने तवे से मां के सिर पर वार किया और फिर कई बार चेहरे और सिर पर हमला किया। इससे बेडरूम से लेकर बाथरूम तक खून फैल गया। इसके बाद बेटी लाइट बंद कर फ्लैट के नीचे चली गई। थोड़ी देर बाद आकर उसने शोर मचाया और पड़ोसियों को सूचना दी। किशोरी की मां ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में काम करती थी। मां और बेटी दोनों फ्लैट में अकेली रहती थी, उसे बचपन से पिता का प्यार नहीं मिला तो घर के लोगों का भी लगभग कम ही आना जाना था।

Beef के नाम पर JDU नेता की हत्या, मौत से पहले का वीडियो वायरल! 

मां कामकाजी थी तो वह ऑफिस जाती थी और घर पर कम ही वक्त दे पाती थी। वह दिल्ली की रहने वाली थी।  जांच में पता चला कि आरोपी बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। पूछताछ में उसने ने बताया कि वह मां के व्यवहार से नाराज रहती थी और उसके फ्लैट में कई लोगों का आना जाना था। इससे वह परेशान रहती है। 


अगर आप भी अभिभावक हैं तो बच्चों का ध्यान रखें और उन्हें समय दें, बच्चों में जीवन जीने के सलीके में बहुत बदलाव आ गया है। आज का नागरिक अपना जीवन अपने अंदाज में व्यतीत करना चाहता है। इसमें किसी का हस्तक्षेप करना उसे बिल्कुल पसंद नहीं है, इस बदलते दौर में बच्चों को लेकर आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत है।