Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

कानपुर टेस्ट में टॉप ऑर्डर ने किया निराश,अय्यर-जडेजा ने संभाला मोर्चा

खेल जगत
कानपुर टेस्ट में टॉप ऑर्डर ने किया निराश,अय्यर-जडेजा ने संभाला मोर्चा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबल कानुपर में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और टॉप ऑर्डर ने निराश किया है। लेकिन छोटी छोटी साझेदारी के कारण भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 250 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है।

टॉप ऑर्डर हुआ फेल
टीम इंडिया ने पहला विकेट 13 रन के स्कोर मयंक अग्रवाल के रूप में गंवाया। मयंक काइल जेमीसन की गेंद पर विकेट के पीछे अपना कैच दे बैठे। दूसरे विकेट के लिए शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने 61 रन जोड़े लेकिन लंच के ठीक के बाद जेमीसन ने गिल को 52 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दूसरा विकेट हासिल किया। टिम साउदी ने पुजारा आउट करके तीसरा झटका दिया। चौथे विकेट के लिए रहाणे और अय्यर ने 39 रन जोड़े ही थे कि जेमीसन ने रहाणे 35 रन पर बोल्ड चौथा झटका दिया। 
जेमीसन का कमाल
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन ने 3 विकेट लेकर भारतीय टॉप ऑर्डर को धराशायी कर दिया। जेमीसन के आगे भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आये।
अय्यर और जड़ेजा ने संभाला मोर्चा
श्रेयस अय्यर ने अपने कैरियर के पहले ही मैच में जबरदस्त पारी खेलकर टीम को संकट से बाहर निकालने का प्रयास किया। अय्यर 94 गेंदों पर अपना पहला अर्धशतक लगाया तो जड़ेजा ने भी 17वां शतक लगाया। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 107 रनों की शतकीय साझेदारी करके टीम को संकट से बाहर निकाला है। सर जडेजा ने भी टेस्ट में अपना 17वां अर्धशतक पूरा कर लिया है।

दोनों टीमें:

IND: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, उमेश यादव
NZ: केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लाथम, विल यंग, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, टिम साउथी, एजाज पटेल, काइल जेमीसन, विलियम सोमरविले