Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

विदाई से पहले 'ससुर' की 3 शर्तें, बेटी नहीं बनाएगी संबंध, छोटी बहन रहेगी साथ.. दूल्ले के उड़े होश 

दिल्ली-NCR
विदाई से पहले 'ससुर' की 3 शर्तें, बेटी नहीं बनाएगी संबंध, छोटी बहन रहेगी साथ.. दूल्ले के उड़े होश 

शादी सात जन्मों का बंधन होता है और हर मां-बाप अपनी बेटी या बेटे की शादी का सपना देखते है। इसके बाद वह उनको परिवार बढ़ाने का आर्शिवाद देते है और उनकी मंगल जीवन की कामना करते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से शादी से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दल्हन के पिता ने अपने दामाद के सामने एक ऐसी शर्त रख दी जिसको सुनकर उसके सपने ही चकनाचूर हो गए।

शादी के सारी रस्में पूरी होने के बाद जैसे ही दुल्हन के विदा होने का समन आया तो लड़की का पिता अपने दामाद के पास आया और उसके परिवार के सामने 3 शर्तें रख दीं। जिन्हें सुनकर पहले तो सबको हंसी आई लेकिन जब सभी शर्तें सही बताई तो सब हैरानन हो गए। 3 शर्तों में पहली शर्त थी दूल्हा और दूल्हन के बीच शारीरिक संबंध कभी नहीं बनेंगे। दूसरी शर्त दूल्हन अपनी छोटी बहन को अपने साथ ससुराल लेकर जाएगी और तीसरी शर्त मुंह बोला पिता कभी भी ससुराल जा सकेगा और उसे कोई नहीं रोकेगा।

वरिष्ठ @bjp नेता #ommathur ने #sms #medicalcollege को भेंट की

दुल्हन का मुंह बोला पिता और बहन के साथ शामिल हुआ था। जब विदाई का समय आया तो दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया ओर अपने घर चली गई क्योंकि तीनों शर्तें दूल्हे ने सुनीं तो उन्होंने मानने से इनकार कर दिया।  इसके बाद दुल्हन डोली में बैठकर ससुराल जाने की बजाय वह अपने घर चली गई। इस प्रकार की शर्तों को रखने की वजह का अभी तक पता नहीं चला है लेकिन दुल्हन का मुंह बोला पिता जो बाते कह रहा है उसे सुनकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। शादी से पहले अगर ऐसी शर्त रखी जाती तो बात इतनी लंबी नहीं होती।