Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

जयपुर में 35 वर्षिय महिला का 5 लोगों ने किया गैंगरेप

क्राइम
जयपुर में 35 वर्षिय महिला का 5 लोगों ने किया गैंगरेप

राजधानी जयपुर में अपराधी बैखोफ हो गए है और इसी वजह से पुलिस स्टेशन के पास महिला से रेप की घटना ने सुरक्षा के इंतजामों की पोल खोलकर रख दी है। यह घटना जयपुर रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है जहां ऑटो ड्राइवर ने अपने साथियों संग मिलकर  महिला के साथ गैंगरेप किया। 

महिला अपने पति के साथ बुधवार रात ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन आई थी लेकिन ट्रेन छूटने के कारण वह स्टेशन पर रूक गई। वही इस दौरान अपने पति को स्टेशन पर छोड़कर खाना लेने बाहर निकली तो ऑटो ड्राइवर उसे अपने 4 दोस्तों के साथ पटरियों पर ले गया।

2025 में प्यास से तड़पने लगेंगे अरबों लोग!

इसके बाद ऑटो ड्राइवर और उसके साथी रातभर महिला से दरिंदगी करते रहे और यह जगह जीआरपी थाने से महज 500 मीटर दूर है। महिला बदहवास हो गई तब दरिंदे वहां से फरार हो गए और महिला पति के पास आई तो पति उसे लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा।


महिला का मेडिकल कराया गया है और पीड़िता ने बताया कि ऑटो चालक ने दुष्कर्म किया और उससे 5 हजार रुपए भी लूट लिए। महिला करणी बिहार इलाके की रहने वाली है जो त्रिपुरा जा रही थी।