Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

जयपुर में फिर होगा IPL: राजस्थान रॉयल्स के 5 मैच, 19 अप्रैल से होगा आगाज

खेल
जयपुर में फिर होगा IPL: राजस्थान रॉयल्स के 5 मैच, 19 अप्रैल से होगा आगाज

IPL के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च से होने जा हो रहा है जो लगभग 2 महीने तक चलेगा। इस बार 10 टीमों के बीच कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे और हर एक टीम 14 मैच खेलेगी। इनमें 7 अपने घर में और 7 विपक्षी टीम के घर में खेलने होंगे।

लेकिन इस बार राजस्थान 4 साल बाद फिर से IPL की मेजबानी करेगा। इस बार राजस्थान रॉयल्स के 5 मुकाबले जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे।  राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने बताया कि इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

अब Jaipur वाले उड़ेंगे हवा में | Helicopter service शुरू 

19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स का जयपुर में पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होगा। राजस्थान रॉयल्स के पांच मैचों में 4 मैच शाम 7:30 बजे होंगे, जबकि 1 मैच दोपहर में 3:30 बजे खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमें प्लेऑफ में जाएगी।

 इस बार रॉयल्स को घर में खेलने का फायदा मिलेगा और इसी वजह से उसको खिताब जितने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। मैच की टिकट को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है लेकिन आने वाले दिनों इसका फैसला कर लिया जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स टीम

संजू सैमसन (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल,  प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट,जोस बटलर, जो रूट, रियान पराग, रवि चंंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल और जेसन होल्डर