पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में एक छात्रा मॉल में चॉकलेट चुराते हुई पकड़ी गई, पकड़े जाने पर मॉल-कर्मचारियों ने छात्रा की तस्वीर खींच कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस घटना से आहत छात्रा डिप्रेसन में चली गई और उसने घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। पकड़े जाने पर छात्रा ने चोरी की बात स्वीकार कर ली और चॉकलेट के पैसे भी दे दिए, फिर भी मॉल के कर्मचारियों ने उसकी फोटो खींची और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
Gujarat के Morbi में पुल टूटने से अब तक 142 लोगों की मौत
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई तो पूजा को धक्का लगा, वह डिप्रेशन में रहने लगी। फिर रविवार को उसने घर पर ही फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। फौरन पुलिस को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। युवती की मौत के बाद गांव वालों ने मॉल और पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस से आरोपी मॉल कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है।
