केंद्र सरकार ने सेना में नौकरी का सपना देखने वाले लाखों उम्मीदवारों को बड़ा तोहफा दिया है। सेना में नौकरी के लिए अब नया नियम बनाया गया है जिसमें 4 साल के लिए नौकरी करने का अवसर मिलेगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निपथ योजना की घोषणा करते हुए कहा इससे कई लोगों को रोजगार मिलेगा।
आखिर क्यों पत्नी ने अपनी सहेली और उसके पति के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट!
अग्निपथ स्कीम में युवाओं की आयु 18 साल से 21 साल तक होनी जरूरी है।युवाओं को ट्रेनिंग पीरियड समेत कुल 4 वर्षों के लिए सेवा का मौका मिलेगा। पहले साल 30 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा लेकिन चौथे साल वेतन 40 हजार मिलेगा।
जो सैनिक स्थायी होंगे वे 15 साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। शुरुआती चार साल कॉन्ट्रैक्ट के तहत रहेंगे इसलिए इसकी पेंशन की सुविधा नहीं मिलेगी।
इस प्रकार की नौकरी बेरोजगारी को भी कम करेगी और सेना में काम करने वाले जवानों का सपना भी पूरा करेगी। 4 साल की नौकरी के बाद युवाओं को अन्य काम करने के लिए कई प्रकार की सहायता दी जाएगी।
