Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

कोहली की वापसी से इन खिलाड़ियों पर मंडराया बाहर होने का खतरा?

खेल जगत
कोहली की वापसी से इन खिलाड़ियों पर मंडराया बाहर होने का खतरा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है। पहले मैच में भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा का फ्लॉप होना टीम के लिए परेशानी बना हुआ है और इनका खराब प्रदर्शन इनको बाहर का रास्ता जल्द ही दिखा सकता है। पहले मैच में कप्तान के तौर पर रहाणे दोनों पारियों में 50 रन भी नहीं बना सके और और इसी वजह से उनकी जमकर आलोचना हो रही है क्योंकि अगले मैच भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली की वापसी हो रही है।  

रहाणे का खराब प्रदर्शनरहाणे बतौर कप्तान अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है लेकिन उनकी पिछली 20 पारियों का रिकॉर्ड देखे तो उनके बल्ले से रन नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसें में कई लोग रहाणे को टीम से बाहर करने की बात कह रहे हैं। रहाणे ने पिछली 20 पारियों में केवल 400 रन ही बना सके है जिसमें दो फिफ्टी शामिल हैं। उनके बल्ले से अंतिम शतक 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में निकला था। अगर दूसरे मैच में रहाणे को मौका दिया जाता है और उनका बल्ला खामोस रहता है तो उनकी हमेशा के लिए टीम से छुट्टी हो सकती है।
पुजारा का खराब प्रदर्शनचेतेश्वर पुजारा का प्रदर्शन भी उनके नाम के अनुरूप नहीं रहा है और इस वजह से उनके टीम से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। पुजारा का बल्ला शांत है और  घर में 4 साल से शतक नहीं लगा पाये है। विराट की वापसी के साथ पुजारा का बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। कानपुर टेस्ट की दोनों पारियों में पुजारा ने 50 रन ही बनाये हैं।

दूसरे टेस्ट में कोहली की वापसीदूसरे टेस्ट में कप्तानी कोहली की वापसी होने जा रही है और ऐसे में रहाणे या पुजारा में से किसी एक को आराम दिया जा सकता है। क्योंकि कानपुर टेस्ट श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल का प्रदर्शन अच्छा रहा है और ऐसे में रहाणे और पुजारा दोनों को बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है।