Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

यूपी चुनावों से पहले अखिलेश यादव ने चला ये बड़ा दांव, 25 लाख देने की घोषणा

उत्तर प्रदेश
यूपी चुनावों से पहले अखिलेश यादव ने चला ये बड़ा दांव, 25 लाख देने की घोषणा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अपनी जीत के लिए बड़े—बड़े बड़ा दांव चल रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किसानों वोटों को अपने पाले में करने के लिए 25 लाख देने का वादा किया है। किसान ​को अपने पक्ष में करने के लिए हाल ही में पीएम मोदी ने तीनो कृषि बिलों को वापस लेने का ऐलान किया था। इसके बाद विपक्ष के पास बीजेपी को घेरने का कोई बड़ा मुद्दा नहीं बचा है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कर कहा कि कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन करने के दौरान शहीद हुई किसान परिवारों को 25-25 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि किसान का जीवन अनमोल होता है, क्योंकि वो 'अन्य' के जीवन के लिए 'अन्न' उगाता है। 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार के आते ही शहीद किसानों को 25 लाख की 'किसान शहादत सम्मान राशि' दी जाएगी।
कृषि कानून के खिलाफ सपा ने इस बार बीजेपी को घेरने की जबरदस्त तैयारी कर रखी थी लेकिन पीएम के कानून वापसी के ऐलान के बाद सारी तैयारी धरी की धरी रह गयी। संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार पिछले एक साल के दौरान 700 किसान शहीद हुए है और उनके परिवार को मुआवजे की मांग भी उठ रही है। अखिलेश यादव ने किसान बेल्ट पश्चिम यूपी में वोट बैंक तैयार करने के लिए इस बार आरएलडी के साथ गठबंधन किया है।