हर साल की तरह इस बार भी अक्षय तृतीया का त्योहार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाएगा। इस बार हिंदू कैलेंडर के अनुसार अक्षय तृतीया 3 मई को मनाई जाएगी। इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है, इसलिए आप कोई भी कार्य बिना पंचांग देखे करेंगे तो किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। प्राचीन मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था।अक्षय तृतीया खरीदारी के लिए अबूझ मुहूर्त होता है। इस दिन शुभ कार्य, दान-पुण्य, व्रत और स्नान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
प्राचीन समय से इस बात को माना जा रहा है कि इस दिन सोने-चांदी के आभूषण खरीदने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।अक्षय तृतीया पर आपको विशेष रूप से सोना, चांदी, घर, जमीन, दुकान, वाहन या प्रॉपर्टी जरूर खरीदनी चाहिए।
शुभ मुहूर्त
पूजा का शुभ मुहूर्त- सुबह 05 बजकर 37 मिनट से दोपहर 12 बजकर 17 मिनट
चौघड़िया मुहूर्त
प्रात:काल का मुहूर्त— सुबह 08 बजकर 57 मिनट से दोपहर 01 बजकर 57 मिनट
शाम का मुहूर्त - रात 08 बजकर 17 मिनट से रात 09 बजकर 33 मिनट तक
