Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

अल कायदा प्रमुख ने हिजाब गर्ल मुस्कान को दिया ये बड़ा गिफ्ट, परिवार ने किया इनकार

रेसिपी
अल कायदा प्रमुख ने हिजाब गर्ल मुस्कान को दिया ये बड़ा गिफ्ट, परिवार ने किया इनकार

सोशल मीडिया पर  कर्नाटक की मुस्कान का जब ये वीडियो वायरल हुआ तो लोगों की अलग-अगल प्रतिक्रियाएं थी, वहीं अब कर्नाटक में स्कूल-कॉलेजों में हिजाब बैन के खिलाफ नारे लगाने वाली लड़की मुस्कान की तारीफ में आतंकी संगठन अल कायदा ने वीडियो जारी किया था। अल कायदा का सरगना अल-जवाहिरी 9 मिनट के इस वीडियो में मुस्कान की तारीफ में कविता पढ़ता नजर आ रहा है।

Hijab, Halal Meet और अजान से भड़क रही है देश में हिंसा,VIDEO

वहीं जब मामला सामने आया तो मुस्कान के पिता ने आतंकी संगठन से अपना कोई भी संबंध होने से साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि मैं या मेरे परिवार का कोई सदस्य जवाहिरी को नहीं जानता। इधर, इस वीडियो के बाद कर्नाटक के गृहमंत्री ने एक बार फिर हिजाब विवाद के पीछे आतंकी संगठन का हाथ होने की बात कही है। 

वीडियो में अल-जवाहिरी कर्नाटक के स्कूल-कॉलेजों में ड्रेस कोड की जगह बुर्के में एंट्री की मांग का समर्थन कर रहा है। उसने भारत को हिंदू लोकतंत्र बताते हुए कहा कि वहां मुसलमानों पर अत्याचार हो रहा है। उसने मुस्कान को महान बताया और कहा कि हिजाब विवाद पर दुनियाभर के मुसलमान उन लड़कियों का खुलकर सपोर्ट करना चाहिए, जो इसको पहनने के लिए लड़ रही हैं, 


अलकायदा का सरगना हिजाब विवाद पर बयान दे रहा है, इससे साबित होता है कि विवाद में अज्ञात लोगों का हाथ है, कर्नाटक हाईकोर्ट से मामला खारिज होने के बाद हिजाब का मामला सुप्रीम कोर्ट में है।