दो दिवसीय दौरे के दौरान शाह कई कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे इसके साथ पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव के लिए जीत का मंत्र देंगे। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है किआज 2022 चुनाव को लेकर भाजपा संगठन की सबसे बड़ी बैठक होगी। इस बैठक में सीएम योगी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल, डिप्टी सीएम केशव मौर्य और कई बड़े नेता शामिल हो होंगे।
शाह चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान,राधाममोहन सिंह,विधानसभा प्रभारी, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों को इस बैठक में चुनावी जीत का मंत्र देंगे। शाह को इस बात का पता है कि अगर यूपी में जीत हासिल करनी है तो तैयारी पहले से ज्यादा करनी होगी और पीएम के साथ योगी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को बताना होगा। इस बैठक के लिये उपाध्यक्ष, महामंत्री और सभी प्रदेश मंत्रियों को भी शामिल होने का न्योता भेजा गया है। पीछले चुनावों में अमित शाह ने यूपी में डेरा डाला था और पार्टी को रिकॉर्ड सीटों के साथ जीत हासिल हुई थी और इस बार भी शाह की नये मंत्र के साथ तैयारी में जुट गये है।
