प्रेमी जोड़ों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता है लेकिन फिर वह एक दूसरे को मना लेते है। लेकिन कई बार दोनों का झगड़ा इतना बड़ जाता है कि वह खुदकुशी करने जैसा अपराध कर बैठते है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के नागपुर में देखने को मिला है जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका से नाराज होकर जहरीली दवा खाकर खुदकुशी कर ली।
Delhi आलाकमान की पहुँच से बाहर Rajasthan,Gehlot के आगे सब पस्त
बताया जा रहा है कि दोनों का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन बॉयफ्रेंड उसकी गर्लफ्रेंड इंस्टाग्राम पर कुछ लड़को को फॉलो करने से नाराज था। उसने अपनी गर्लफ्रेंड से उन लड़को को अनफॉलो करने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर बॉयफ्रेंड ने आत्महत्या करने का फैसला किया।
जहरीली दवा का सेवन करने से उसकी मौत हो गई और वह लंबे समय से डिप्रेशन में था। युवक की गर्लफ्रेंड से पूछताछ की जा रही है और इसके बाद ही पूरी घटना के बारे में खुलासा होगा। लेकिन इतनी छोटी से बात को लेकर इस प्रकार का कदम उठाना सही नहीं है क्योंकि इसके कारण रिश्तों से विश्वास खत्म हो जाता है।
