Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

अंकिता मर्डर केसः रिजॉर्ट में अय्याशी का गंदा खेल, गंदा काम करने पर मजबूर थी लड़कियां 

क्राइम
अंकिता मर्डर केसः रिजॉर्ट में अय्याशी का गंदा खेल, गंदा काम करने पर मजबूर थी लड़कियां 

उत्तराखंड में 19 साल की अंकिता भंडारी की रेप के हत्या की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। इस हत्या के बाद आरोपी पुलकित को बचाने के लिए पुलिस की भुमिका पर भी संदेह हो रहा है लेकिन इस हत्या के बाद रिजॉर्ट में काम करने वाले पूर्व कर्मचारियों पूरे राज खोलकर रख दिए है। आरोप है कि पुलकित और अंकित लड़कियों से बदसलूकी करते थे। ऐसा एक नहीं सभी लड़कियों से बदसलूकी करते थे और इसी वजह से यहां लड़कियां लंबे समय तक काम नहीं कर पाती थी।

Delhi आलाकमान की पहुँच से बाहर Rajasthan,Gehlot के आगे सब पस्त

अंकिता ने अपनी दोस्त को बताया था कि वीआईपी गेस्ट की अच्छी सेवा करने के लिए दबाव बनाया जाता था। पुलकित कहता था कि जल्दी तरक्की चाहिए तो उस गेस्ट को एक्स्ट्रा सर्विस देनी पड़ेगी जिसके बदले में अच्छा पैसा भी मिलेगा। लेकिन अंकिता ने साफ इनकार कर दिया था और इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ जिसके कारण उसकी मौत हो गई। 


इस हत्या के बाद बीजेपी नेता को पार्टी से निकाल दिया गया है और सीएम ने पूरी मदद का भरोसा देते हुए निष्पक्ष जांच का आदेश दिया हैं। लेकिन इस घटना से यह बात साफ हो गई कि इस प्रकार के कई अन्य रिजॉर्ट हो सकते है जिसमें इस प्रकार की अय्याशी होती होगी। अंकिता अपने परिवार का सपना पूरा करने के लिए काम करना शुरू किया था लेकिन उसको नहीं पता था कि उसके मालिक ही उसके भक्षक बन जाएंगे।