Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

सेब के बीज खाने से हो सकती है आपकी मौत, जानें इसका खतरा

लाइफस्टाइल
सेब के बीज खाने से हो सकती है आपकी मौत, जानें इसका खतरा

सेहत के लिए सेब खाना बहुत फायदेमंद होता है और ऐसा करने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। सेब में विटामिन्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व होते है जो कई तरह के रोगों से दूर रखते है। लेकिन सेब के बीज हमारी सेहत के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक होते है और अगर निश्चित मात्रा से ज्यादा इनका सेवन किया जाए तो यह किसी जहर से कम नहीं है। कई बार लोग गलती से बीज का सेवन कर लेते है जो ज्यादा नुकसानदायक नहीं है लेकिन अगर लगातार इनका सेवन किया जाए तो यह जहर की तरह आपके शरी में खेल जाते है।

आतंकी Yakub Memon की कब्र से ShivSena को प्यार, BJP ने खोली पोल

सेब के बीज का इस्तेमाल बड़ी मात्रा में किया जाए तो यह हमारी जान भी ले सकते है। ये अगर आप इनका सेवन चबाकर करते है तो इंसान की मौत भी हो सकती है। सेब के साथ आप आड़ू और चेरी के बीज का इस्तेमाल नहीं करें। इनका सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर, पैरालिसिस, चक्कर आना और पेट दर्द जैसी समस्या होने लग जाती है। इंसान को बीमार करने के लिए सायनाइड की मात्रा ज्यादा होती है। 


सेब कई प्रकार की आती है और उसी हिसाब से उनके बीजों का नुकसान होता है। लेकिन आपको हमेशा एक बात याद रखनी होगी की इनके बीजों को चबाना नहीं है। अगर हो सके तो आप इनके बीजों को खाने से पहले निकाल दें तो आपके लिए अच्छा होगा। 10 से 500 बीज खाने से इंसान की मौत हो सकती है इसलिए आप ध्यान रखें और ऐसा होने से रोके। सेब का जूस पीने से पहले बीजों को हटा दें नहीं तो आपकी जान का खतरा हो सकता है।