उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि मोदी सरकार अगर वह एनपीआर, एनआरसी कानून बनाएंगे तो हम सड़कों पर उतरेंगे और एक और शाहीन बाग खड़ा कर देंगे। हालांकि उन्होंने पीएम मोदी से CAA वापस लेने की गुजारिश की है। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी से कृषि कानूनों की तरह CAA को भी रद्द करने की अपील की है।
ओवैसी ने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए पीएम मोदी ने काले कानून वापस लिए हैं। आंदोलन में 750 किसानों की जान चली गयी फिर भी अपनी जमीन नहीं छोड़ी और डटे रहे। पीएम मोदी देश के सबसे बड़े नौटंकीबाज हैं अगर वह फिल्मों में काम करते तो सारे अवार्ड जीत जाते। इस जनसभा में ओवैसी ने सपा के दिग्गज नेता बेनी प्रसाद वर्मा की जमकर तारीफ की है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुर्मी, यादव, ब्राह्मण और ठाकुर को मौत से नहीं डराया जाता है लेकिन यूपी चुनाव आते ही मुस्लिमों को डराया जाता है। ओवैसी ने कहा कि इस चुनाव में योगी सरकार को दोबारा आने से रोकने के लिए सभी मुसलमानों को एक ही एक ही पार्टी के प्रत्याशी को वोट करना होगा।
