Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

बदले की आग में झूलस रही चाची ने मासूम के साथ कर दिया ये कांड़, खबर पढ़कर उड़ेंगे होश

क्राइम
बदले की आग में झूलस रही चाची ने मासूम के साथ कर दिया ये कांड़, खबर पढ़कर उड़ेंगे होश

हरियाणा के करनाल में पिछले दिनों हुई मासूम जस की हत्या ने सबकों हिला दिया था, मासूम जश हर रोज की तरह अपनी चाची के घर खेल रहा था और पीछे से चाची ने आकर मोबाइल के चार्जर से जश का गला घोंट दिया पुलिस अभी तक ये मानने को तैयार नहीं है कि अकेली चाची इस जघन्य हत्याकांड को कैसे अंजाम दे सकती है।

इस जघन्य हत्याकांड का पूरा मामला चलिये आपको बताते है पांच अप्रैल को गांव कमालपुर रोड़ान में पांच वर्षीय जस अपने दादा से पांच रुपये लेकर दुकान पर टॉफी लेने गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी आसपास तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों का शक एक संदिग्ध व्यक्ति पर गया, जो गांव में भिक्षा मांगने आया था, वह सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दे रहा था। पुलिस ने उक्त संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सामने आया कि उसने जस का अपहरण नहीं किया था। इसके बाद रात को पुलिस ने गांव में घर-घर जाकर तलाशी ली, 

लेकिन जस और उसके परिवार के चार से पांच घर छोड़ दिए और छह अप्रैल की सुबह इन घरों की तलाशी लेने का निर्णय लिया था। छह अप्रैल सुबह करीब साढ़े पांच बजे किसी ने जस का शव अपने पड़ोसी के पशु के बाड़े के ऊपर शेड की छत पर फेंक दिया। पुलिस ने शव बरामद कर परिजनों के शक के आधार पर जस की रिश्ते में लगने वाली ताई और उसके पति व सास को थाने बुलाकर पूछताछ की, क्योंकि इनके साथ जस के पिता का पहले से खेत को लेकर झगड़ा चल रहा था। 

पूरा गांव उन्हीं को आरोपी मान रहा था, पुलिस ने इस मामले में दूसरी महिला अंजलि को गिरफ्तार कर लिया, जो कि जस की रिश्ते में चाची लगती है, पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि जस की हत्या गला दबाकर की गई थी,जस के गले पर चोट के निशान भी मिले थे। पुलिस ने दावा किया कि आरोपी महिला ने पहले मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटा फिर शव बेड में छिपा दिया था। इसके बाद उसने जस का शव बाहर फेंकने के लिए एक बैग में डाला। 

​​​​​​​

वहीं लोगों में जिज्ञासा है कि जश की हत्या व पूरे घटनाक्रम को आरोपित चाची ने कैसे अंजाम दिया ? पहले उसकी हत्या की, फिर पिट्ठू बैग में उसे पैक करके बेड में रख दिया। रात करीब साढ़े तीन बजे यह बैग गली से गुजरकर जश के पड़ोसी ताऊ के घर की सीढ़ियों से छत पर पहुंची और वहां शव फेंकने के बाद बैग लेकर लौट आई। इतने समय में दूसरे स्वजनों को क्या भनक तक नहीं लगी ? 

मामला में गौर करने वाली बात ये भी है कि जस के लापता होने की शिकायत पुलिस को किसी और ने नहीं, बल्कि आरोपी अंजलि के पति विकास ने ही की थी। फिलहाल इस मामले में चाची अंजलि पुलिस की गिरफ्त में हैं।