Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

अब बीजेपी सरकार गहलोत सरकार को दिखाने लगी आइना

रेसिपी
अब बीजेपी सरकार गहलोत सरकार को दिखाने लगी आइना

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने राजे को लेकर गहलोत सरकार पर बयानबाजी की हैं, गहलोत ने वसुंधरा राजे के बारे में बोलते हुए कहा था कि बीजेपी उनके साथ जो अन्याय कर रही है, वो सबके सामने है। इस पर पूनिया ने ट्वीट कर गहलोत को आइना दिखाया और कहा- 'डूंगर की बलती दिखै, पगां की बलती कोनी दिखे'। राजस्थानी कहावत का मतलब है कि अपने पैरों के पास जलती आग तो दिखाई नहीं देती, दूर पहाड़ पर जलती हुई आग दिखाई दे जाती साथ ही कहा कि गहलोत को अपनी पार्टी कांग्रेस के दोष नहीं दिख रहे हैं, दूसरी पार्टी बीजेपी के दिखाई दे जाते हैं| पूनिया ने इशारों में ही गहलोत को सियासी जबाब दे दिया हैं

कभी देखा था ऐसा Jugad? Up के रोडवेज बस के Driver का Desi Jugad Viral


पूर्व CM वसुंधरा राजे ने जयपुर में गहलोत सरकार पर आरोप लगाए हैं कि राजस्थान में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। रोजगार नहीं होने के कारण राजस्थान के लोग अपने निवास स्थान को छोड़ कर दूसरें राज्यों में जा रहें हैं| लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे वो सब इधर ही रहेंगे और उन सभी को रोजगार भी मिलेंगे इसी के साथ राजस्थान आगे भी बढेगा|

​​​​​​​

राजे के आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की वोटिंग के बाद गहलोत ने कहा कि BJP ने वसुंधरा राजे की जो स्थिति बनाई है तो फर्ज बनता है कि वो कुछऐसी बात बोलें, जिससे वो वापस सर्कुलेशन में आ जाये ये स्वाभाविक है, मैं उनका बुरा नहीं मानता हूं। क्योंकि उनके साथ बीजेपी जो अन्याय कर रही है वो भी सबके सामने है। गहलोत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के साथ आप व्यवहार भी ठीक नहीं करो और ना ही बातचीत करो, ना अपॉइंटमेंट दो, यह तो हमारी कांग्रेस पार्टी में कभी नहीं हुआ। हम भी पहले पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं और पार्टी के लोगों के दवरा भी सम्मान मिला साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री होते हुए भी गुजरात का इंचार्ज हमारे हाथों में थमाया ,एआईसीसी का महामंत्री भी बनाया गया। अगर पद से हटाने के बाद बीजेपी सरकार ऐसा व्यहार करेगी तो वो क्या करेंगी, वो भी कुछ करेंगी।