Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राजस्थान बीजेपी गुटबाजी: विधानसभा चुनाव में पार्टी संगठन ही देगा टिकट- बीएल संतोष

आपणो राजस्थान
राजस्थान बीजेपी गुटबाजी: विधानसभा चुनाव में पार्टी संगठन ही देगा टिकट- बीएल संतोष

राजस्थान विधासभा चुनाव 2023 से पहले ही बीजेपी ने अपनी तैयार शुरू कर दी है और बीजेपी के बड़े नेताओं को राजस्थान में आना शुरू हो गया है। इस बार चुनावों में बीजेपी को सत्ता में वापसी करनी है लेकिन अपने ही नेताओं की गुटबाजी के कारण जीत का सफर थोड़ा मुश्किल भरा दिख रहा है। दिल्ली बैठे नेताओं ने राजस्थान की गुटबाजी को खत्म करने के पूरे प्रयास कर रही है लेकिन इसके बाद भी गुटबाजी खत्म नहीं हो रही है।

इस बार बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने राजस्थान के बीजेपी नेताओं को साफ शब्दों में कह दिया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट देने का फैसला संगठन के स्तर पर होगा। किसी भी बड़े चेहरे की टिकट बंटवारे में नहीं चलेगी अगर मेरी बात से कोई नाराज होगा तो भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

Pakistani Song दुकान पर बजा रहा था ये शख्स, फिर जो हुआ,VIDEO

इस बयान के बाद साफ हो गया है कि गुटबाजी खत्म नहीं हुई तो इसका दिल्ली आलाकमान इसको हल्के में नहीं लेगा।  बीएल संतोष के इस बयान के बाद कई प्रकार की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और इससे साफ हो गया है कि बीजेपी में संगठन ही सबसे ऊपर कोई चेहरा नहीं है। बीजेपी हमेशा पार्टी को महत्व देती है किसी व्यक्ति को नहीं जो पार्टी के साथ नहीं है उसे इस बात का याद करना चाहिए।

आने वाले चुनावों को लेकर सभी नेताओं को आम कार्यकर्ताओं की तरह पार्टी की जीत के लिए काम करना चाहिए।  चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कहा है कि यह जीत उनके संगठन की वजह से मिली है। अगर संगठन मजबूत नहीं होगा तो चुनाव नहीं जीता जा सकता और इसी वजह से राजस्थान के नेताओं को गुटबाजी को खत्म करके एक साथ चुनाव लड़ने पर ध्यान देना होगा।


बीएल संतोष ने कहा ज्यादा बोलने वाले नेताओं को सुनने की आदत डालने होगी। इस बैठक में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा और अलका गुर्जर, सांसद दीया कुमारी, सीपी जोशी, विधायक मदन दिलावर,विधायक और प्रवक्ता रामलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के साथ मोर्चों के कई अध्यक्ष मौजूद रहे।