Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

ओवैसी को खुली चुनौती, मस्जिद की खुदाई में शिव मिले तो हमारा शव मिले तो तुम्हारा

देश विदेश
ओवैसी को खुली चुनौती, मस्जिद की खुदाई में शिव मिले तो हमारा शव मिले तो तुम्हारा

देश में इन दिनों मस्जिद और मंदिर को लेकर जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है और यह लड़ाई कोर्ट तक पहुंच रही है। लेकिन इसको लेकर जबरदस्त राजनीति देखने को मिल रही है और नेता एक दूसरे को धर्म विरोधी बताते चैंलेज कर रहे हैं। वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वे में कथित तौर पर शिवलिंग मिलने के बाद तो जबरदस्त बवाल मचा हुआ है और इस बीच एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने चुनौती देते हुए कहा है कि इसे कोई नहीं छीन सकता। 

गेहूं के बाद चीनी के लिए तरसेगी दुनिया, मोदी का नया फरमान!

इसके जवाब में तेलंगाना बीजेपी के प्रमुख बंदी एसकी ने एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी को कहा कि हम राज्य की सभी मस्जिदें खोदेंगे और इस दौरान वहां शिवलिंग मिले तो इसे हमें सौंप दें और शव मिले तो हम आपको सौंप देंगे। देश में या राज्य में जहां कहीं भी मस्जिद परिसर की खुदाई होती है तो वहां शिवलिंग जरूर मिलता है। 


ओवैसी को चुनौती देते हुए कहा हमारे साथ आकर सभी मस्जिदें खोदें अगर वहां शव बरामद होते हैं तो यह आपका है और यदि शिवलिंग मिलेगा तो आप इसे हमें सौंप दें। प्राचीन समय में मुस्लिम शासकों ने तेलंगाना में कई मंदिरों को तोड़ कर उन पर मंदिरों का निर्माण करवाया था। इस प्रकार के विवादों का हल हमेशा के लिए तभी होगा जब सभी मस्जिदों में खुदाई करे और धार्मिक प्रतीकों का पता चला तो हिंदू उन्हें अपने कब्जे में ले लेंगे और नहीं मिले तो मुस्लिम उस पर अधिकार कर लें।