उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद की रुदौली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रामचंद्र यादव ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है लेकिन विधायक जी का काम उनकी जीत की असली वजह बना है।
लगातार दो विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने के बाद तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने के साथ योगी सरकार में मंत्री पद की जगह भी पक्की कर ली है। योगी सरकार में इनको सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति विधानमंडल का सभापति का पद मिला था।
बीजेपी हाईकमान ने तीसरी बार टिकट दिया तो उन्होंने इस भरोसे को सही साबित किया। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी इस सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा की तो लगा की इस बार उनकी जीत रूकावट आएगी लेकिन उनके क्षेत्र में उनके द्वारा करवाया गया काम उनकी जीत को पक्का कर दिया।
