कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो बीजेपी नेताओं ने शेयर करते हुए कहा है कि कांग्रेस शासित राज्यों में हिंसा भड़क रही है और वो नाइटक्लब में मजे ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि राहुन इन दिनों नेपाल के निजी दौरे पर हैं और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह एक महिला के साथ नाइटक्लब में दिख रहे हैं।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी कांग्रेस के साथ राहुल गांधी पर जमकर हमला बोल रही है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा यह उनका निजी मामला है, लेकिन जोधपुर में हिंसा हो रही है और राजस्थान जल रहा है। इसके बाद भी नाइटक्लब में पार्टी कर रहे हैं। ज
कांग्रेस पार्टी संकट में है लेकिन राहुल गाांधी की पार्टी ऐसे ही चलती रहेगी। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा, ये राहुल गांधी की निजी जिंदगी का मामला नहीं है वह क्लब में किसके साथ है कही चाइना के एजेंटों के साथ तो नहीं।
अमित मालवीय ने कहा, जब मुंबई पर हमला हुआ था तब भी राहुल नाइटक्लब में थे और आज उनकी पार्टी संकट में है तो भी वे नाइटक्लब में है।
