पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी नेता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के बयान के बाद भले ही दोनों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है, लेकिन अभी तक मामला शांत नहीं हुआ अब नूपूर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी है, देश में नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल का विरोध होने के बाद अब खाड़ी देशों ने इनका विरोध करते हुए भारत सरकार से मांफी की मांग की है, देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट।
एक दर्जी जो दिन में कपड़े सिलता और रात को खेलता था खूनी खेल!
नूपुर शर्मा की टिप्पणी के बाद कानपुर में जो कुछ हुआ पूरे देश ने देखा. कानपुर के आरोपियों पर सरकार सख्ती से कार्रवाई कर रही है. बीजेपी के नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के पार्टी से निष्कासन के बाद अब एक नए राजनीति भी शुरू हो गई है, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा...भाजपा नूपुर शर्मा पर सिर्फ़ निलंबन की दिखावटी कार्रवाई न करे बल्कि वैधानिक क़दम उठाए। विवादित बयान पर भाजपा से निलंबन तो उनका भी हुआ था, जो आज उप्र की भाजपा सरकार में मंत्री बने बैठे हैं।
वहीं IMIM चीफ असदुद्दीन औवेसी ने ट्वीट कर लिखा...''रिंग मेनस्ट्रीम है अमित शाह कम नहीं हैं। क्या यही कारण है कि पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है? निलंबन एक दिखावा है। छोटा सावरकर सरकारी समर्थन के कारण ठगा गया था। यदि नरसंहार संसद गिरोह को दंडित किया जाता, तो भाजपा के प्रवक्ता टीवी पर पैगंबर का अपमान नहीं करती।
पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी नेता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के बयान के बाद देश खाड़ी देशों और कतर, कुवैत और ईरान, सऊदी अरब ने भारतीय राजदूतों को नोटिस जारी कर भारत से माफी मांग की है, मुस्लिम देशों संगठन इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के महासचिव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए पैंगबर पर बयान की आचोलना करते हुए लिखा कि भारत में बीते दिनों में मुस्लमानों के खिलाफ हिंसा में बढ़ोतरी हुई है।
आपकों बतां दे कि भारत तेल का एक बड़ा हिस्सा इन खाड़ी देशों से इंपोर्ट करता है अगर यह मामला ज्यादा तूल पकड़ता है तो इससे भारत को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
मामले पर और ज्यादा तूल पकड़ता देख अब बीजेपी से निलंबित नूपूर शर्मा ने अपना बयान वापस लेते हुए ट्वीट कर लिखा, टीवी डिबेट में मेरे भगवान के खिलाफ विवादित बोल बोले जा रहे थे, जो मुझे बर्दाश्त नहीं हुआ। इसी रोष में आकर मैंने कुछ आपत्तिजनक कह दिया।
