Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

दुर्घटनाओं पर लगेगा लगाम, बिना हेलमेट पहने स्टार्ट नहीं होगा ये नया स्कूटर

लाइफस्टाइल
दुर्घटनाओं पर लगेगा लगाम, बिना हेलमेट पहने स्टार्ट नहीं होगा ये नया स्कूटर

दुनिया भर के कई देशों में दुर्घटनाओं में हर दिन हजारों लोगों की मौत होती है और इसमें सबसे ज्यादा मौत दौपहिया वाहन चालकों की होती है। लेकिन इसके बाद भी लोग हेलमेट पहना पसंद नहीं करते हैं क्योंकि उनके बाल खराब हो जाते है या फिर स्टाइल मारने के चक्कर में अपनी मौत को गले लगा लेते हैं।

बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए अब दौपहिया वाहन कंपनियों ने ऐसे स्कूटर और बाइक बना रही है जो बिना हेलमेट लगाए स्टार्ट ही नहीं होगी। इन दिनों एक स्कूटर को लेकर चर्चा तेज हो रही है जो बहुत ही दमदार होने के साथ ऐसी तकनीकी से बना है जिसके बारे में सुनकर सभी लोग हैरान हुए है।

BMW Motorrad India का ये स्कूटर बहुत ही शानदार है। इसमें 350cc का वाटर कूल्ड सिंगल सिलेंडर 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है। इसकी स्पीड 139 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। इसमें से यूएसबी मोबाइल चार्जर का कनेक्शन भी दिया गया है।

​​​​​​​

लेकिन इसकी सबसे अच्छी और सबसे नई खासियत हेलमेट को लेकर है। जब आप गाड़ी खड़ी करके हेलमेट उसमें रखते हैं, तो फ्लेक्सकेस खुल जाता है। ये फ्लेक्स केस खुला रहता है तब तक इस स्कूटर का इंजन स्टार्ट ही नहीं होता है। इसमें 3 कलर आते हैं। इसकी कीमत 10 लाख रुपये बतायी जा रही है।