बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे' गाने से सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाले सहदेव दिरदो का एक रोड एक्सीडेंट हुआ था। इस एक्सीडेंट में सहदेव को गंभीर चोट आई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना के बाद सहदेव के लाखों फैंस उनकी सलामती को लेकर दुआं करने लगे और इसका असर भी देखने को मिला है।
बसपन का प्यार फेम सहदेव की सेहत में सुधार, देखें Video
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि सहदेव की सेहत में सुधार हो रहा है और अब होश भी आ गया है। नन्हे स्टार के चेहरे पर मुस्कान देखकर सभी लोग खुश है। इस दुर्घटना में सहदेव के सिर पर चोट लगी और 5 टांके भी लगे है वहीं सिटी स्कैन के बाद उनको ICU में रखा गया था। अच्दे इलाज के लिए उसे रायपुर भेजने की बात भी सामने आ रही है।
छतीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने सहदेव दिरदो के अच्छी तरह से इलाज का आश्वासन दिया, और सहदेव को जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करवाया गया। सिंगर रैपर बादशाह ने भी सहदेव को लेकर ट्वीट किया है, ट्वीट में लिखा है.. सहदेव के परिवार और दोस्तों के संपर्क में है। बादशाह के इस ट्वीट पर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं और सहदेव के ठीक होने की दुआ कर रहे है।
