Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

Facebook के प्यार के लिए नदी पार करके भारत आई ये विदेशी लड़की, फिर हुआ 

क्राइम
Facebook के प्यार के लिए नदी पार करके भारत आई ये विदेशी लड़की, फिर हुआ 

कहते हैं कि सच्चे प्यार करने वाले सात समुंदर भी पार कर जाते हैं, सच्‍चे प्‍यार को कोई बाधा रोक नहीं सकती, प्यार के लिए आप किस हद तक जा सकते है, ये कई बाते आपने सुनी तो होगी ही, इन बातों को सच करती दिखाई दी, बांग्लादेश की एक लड़की, 22 साल की इस लड़की ने अपनी जान जोखिम में डालकर ना सिर्फ घंटों पानी में तैरकर नदी पार की बल्कि खतरनाक जंगल से भी निकल आई, चलिए जानते हैं ये सबकुछ कैसे शुरू हुआ और प्यार के जूनून में पागल इस युवती भारत में आकर क्या किया।

प्यार हो तो ऐसा, शादी करने के लिए बांग्लादेश लड़की तैरकर पहुंची इंडिया!

एक बांग्लादेशी युवती ने अपना प्यार हासिल करने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी, 22 वर्षीय बांग्लादेशी युवती ने भारत के अपने प्रेमी से शादी करने के लिए ना सिर्फ तैरकर सीमा पार की, बल्कि सुंदरबन के जंगली इलाके को भी पार किया।  युवती की पहचान कृष्णा मंडल के रूप में हुई, बांग्लादेशी महिला की फेसबुक पर अभिक मंडल से दोस्ती हुई, धीरे-धीरे बातचीत के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। 

कृष्णा के पास पासपोर्ट नहीं था, इसलिए उसने अवैध रूप से सीमा पार करनी पड़ी। कृष्णा ने सबसे पहले सुंदरवन में प्रवेश किया, जो अपने रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए जाना जाता है। फिर वो घंटो नदी में तैरकर भारत पहुंची, युवती ने कोलकाता के कालीघाट मंदिर में अभिक से शादी की थी, लेकिन युवती कृष्णा की अवैध रूप से देश में एंट्री की खबर पुलिस को लग गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आये थे. एक बांग्लादेशी लड़का भारत से चॉकलेट खरीदने के लिए सीमा पार तैर कर आय़ा था, जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया था और 15 दिन की न्यायिक हिरासत रखने के बाद उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया था, फिलहाल खतरनाक जंगल और नदी पार कर अपने प्रेमी से शादी करने के लिए भारत पहुंची इस लड़की की खूब चर्चा हो रही है।