Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

एकतरफा प्यार में तीन बच्चों की मां पर तीसरी शादी के लिए बनाया दबाव, फिर सीने में..

क्राइम
एकतरफा प्यार में तीन बच्चों की मां पर तीसरी शादी के लिए बनाया दबाव, फिर सीने में..

प्यार करने वाले किसी भी हद तक चले जाते है लेकिन कई बार एकतरफा प्यार करने वाले लोग अपने चाहने वाले की जान तक ले लेते है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान में देखने को मिला है जहां एकतरफा प्यार करने वाले सिरफिरे आशिक ने तीन बच्चों की मां की हत्या कर दी।  बर्थडे पार्टी से घर लौट रही महिला के सीने में चाकू घोंप दिया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

ऐसे Tiger जिन्हें देखकर आप डरेंगे नहीं बल्कि हंसी आयेगी!

घटना बांसवाड़ा के कोतवाली थाने क्षेत्र की बताई जा रही है जहां पुलिस ने बताया कि महिला शहनाज काटका पत्नी कुतुबुद्दीन गढ़ावाला पर हमले की जानकारी मिली थी। बताया जा रहा है कि मुस्लिम कॉलोनी गली नंबर.6 की रहने वाली शहनाज अपनी भाभी निश्रीन काटका के साथ पार्टी से घर लौट रही थी। रस्ते में आरोपी युवक मुर्तजा ने पहले बात की और फिर सीने पर चाकू से हमला कर दिया। 

पहले पति से तलाक के बाद शहनाज की सात साल पहले दूसरी शादी हुई थी और तीन बच्चों की मां थी। आरोपी मुर्तजा भी शादीशुदा था लेकिन शहनाज से निकाह करने के लिए उसने अपनी पत्नी को तलाक तक दे दिया। 


हमले के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आरोपी काफी लंबे समय से शादी के दबाव बना रहा था और कई बार उसने दुर्व्यवहार भी किया है। आरोपी ने शहनाज के साथ मारपीट की थी लेकिन शहनाज शादी से इनकार कर रही थी। शहनाज ने बहुत ज्यादा कर्ज ले रखा और कई लोग उससे पैसे मांगते थे।