Sunday, 4 October 2026
अभी का दौर

शुभ मुहर्त में करें मां सरस्वती की पूजा, जानें बसंत पंचमी का म​हत्व 

धर्म
शुभ मुहर्त में करें मां सरस्वती की पूजा, जानें बसंत पंचमी का म​हत्व 

फरवरी के पहले सप्ताह में माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार बड़ी धुमधाम से मनाया जाता है। इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा का विशेष दिन होता है और इस त्योहार पर सभी श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर मां सरस्वती की पूजा आराधना करते हैं। बसंत पंचमी का त्योहार 5 फरवरी को शनिवार के दिन मनाया जाएगा। 

वास्तु टिप्स: गलत दिशा में लगा कैलेंडर बना देगा आपकी जिंदगी को नरक, जानें इसकी सही दिशा

कई लोग बसंत पंचमी को श्रीपंचमी भी कहते है और इस दिन मां सरस्वती की पूजा का दिन होता है। यह दिन बहुत ही शुभ होता है और इस दिन किसी भी कार्य को करने के लिए किसी से पूछने की आवश्यकता नहीं है। अगर आप शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े है या आपको ज्ञान का प्रसार करना है तो इस दिन सरस्वती की पूजा करना नहीं भूले। इस पर्व को मनाने की वजह प्राचीन कथाओं के अनुसार कामदेव अपनी पत्नी रति के साथ पृथ्वी पर आते हैं और इस दिन भगवान कामदेव और देवी रति की पूजा करते हैं तो वैवाहिक जीवन खुशियों से भर जाता है।


हिंदू धर्म के अनुसार ज्ञान की देवी मां सरस्वती शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन विश्व के रचियता ब्रह्माजी के मुख से प्रकट हुई थीं।  बसंत पमंची पर पीले धारण करें और इसके बाद मां सरस्वती की पूजा के लिए इस्तेमाल होनी वाली सभी चीजों का रंग भी पीला होना चाहिए।

Sushant Singh Rajput की मौत के बाद अब खुला ये खौफनाक राज़,देखें Video

पीले फूलों की माला से मां सरस्वती के मूल मंत्र ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः का जाप करने से आपका ज्ञान बढ़ेगा और शिक्षा के क्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। 5 फरवरी को सुबह 4 बजकर 47 मिनट से लेकर शाम को 5 बजकर 53 मिनट तक समय पूजा के लिए बहुत अच्छा है।