आमतौर पर हम दिन में 2 या 3 बार खाना खाते है और इससे ज्यादा खाना खाने से हमारी पाचन क्रिया भी प्रभावित होती है। लेकिन ज्यादा खाना खाने से कभी नुकसान भी होता है तो कभी फायदा भी होता है। लेकिन हमारे शरीर को समय-समय पर खाने की आवश्यकता होती है लेकिन हम इस बात को अनदेखा कर देते है।
कई लोगों को भरपेट खाना खाने के बाद भी बहुत तेज भूख लगने लगती हैं तो कई लोगों को खाना खाने का मन बहुत कम होता है। तो आइए जानते हैं बहुत ज्यादा भूख लगने के पीछे से कारणों के बारे में..
Press Club के मुखिया बने Radharaman Sharma
इन कारणों से लगती है आपको भूख
इसका मुख्य कारण अच्छी नींद नहीं लेना है क्योंकि समय पर नींद नहीं आने से कई प्रकार की समस्या होती है। नींद नहीं आने पर इंसान को ज्यादा भूख लगती है और इसी वजह से उसका मोटापा बढ़ता है।
शरीर में प्रोटीन की कमी होने से आपको हर समय भूख लगनी शुरू हो जाएगी। प्रोटीन भूख को कंट्रोल करता है।
डायबिटीज मरीजों को नॉर्मल लोगों की तुलना में ज्यादा भूख लगती है। ऐसे लोगों को ज्यादा ध्यान अपनी सेहत पर रखनी होगी और मीठाई का सेवन कम करना होगा।
