17 फरवरी 2017 की वह घटना जिसे लोगों आज भी याद करते है। इस दिन केरल की मॉडल को उसकी कार में किडनेप कर यौन शोषण करने का मामला सामने आया था। 2 घंटे तक बंद गाड़ी में हिरोइन का यौन शोषण करने के बाद उसका वीडियो बनाया गया और इसके बाद हिरोइन को एक ड्राइरेक्टर के घर के बाहर फेंक दिया।
हिरोइन भावना मेनन ने 16 साल की उम्र में मलायलम फिल्मों से शुरुआत कर दी और अपना नाम कमाया। लेकिन 17 फरवरी को भावना अपनी कार से नेशनल हाईवे पर ट्रैवल कर रही थी उसी दौरान उनका अपहरण कर लिया। बंद कार में यौन शोषण हुआ और इसके साथ ही भावना की आपत्तिजनक तस्वीरें भी क्लिक भी की गईं. भावना उसमें से एक आरोपी पल्सर सुनी को पहचानती थी, जो एक हिस्ट्रीशीटर था और ड्राइवर के तौर पर कई एक्टर्स के यहां काम कर चुका था, भावना ने लोकल थाने में इसकी FIR भी दर्ज कराई, मामला हाई प्रोफ़ाइल था तो पुलिस ने तुरन्त आरोपी पल्सर और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में ट्विस्ट तब आया जब जेल में पल्सर सुनी ने क्राइम से जुड़ी डिटेल अपने एक साथी से शेयर की जो बाहर आकर उस कैदी ने 23 जून को पुलिस को बताया,
चलती कार में Heroin का बनाया 1.5 करोड़ का Porn,देखें VIDEO
मामले की गंभीरता को देखते हुए केरल पुलिस ने केस को रिओपन करने का फैसला किया, तभी जांच में 24 जून की एक चिट्ठी सामने आई, जो कथित तौर पर पल्सर सुनी ने एक्टर दिलीप को भेजी थी. इस चिट्ठी में पल्सर ने लिखा था कि अगर वो उस व्यक्ति का नाम बता दे जिसने उससे किडनैपिंग का काम करवाया था तो वो बच जाएगा, पल्सर ने आगे लिखा कि दिलीप को कम से कम एक वकील भेजकर ये पता लगा लेना चाहिए था कि जेल में पल्सर ठीक है भी या नहीं।
वहीं एक इंटरव्यू में डायरेक्टर नादिर शाह ने कहा कि किसी शख्स ने इस केस में एक्टर दिलीप का नाम सामने न लाने के बदले 1.5 करोड़ रुपये की मांग की है... यही नहीं कुछ दिन बाद ही एक्टर दिलीप ने एक इंटरव्यू में भावना को विक्टिम शेम भी किया, उन्होंने कहा की यौन शोषण के लिए वो खुद ज़िम्मेदार हैं.. वो पल्सर सुनी को पहले से जानती थी, कहानी के जब सारे किरदार खुल कर कैमरे के सामने बयान दे रहे थे तब पुलिस ने भी इन्हें अपनी गिरफ़्त में ले 13 घंटे की पूछताछ की.
लगभग 5 महीने बाद यानी 10 जुलाई को पुलिस की स्पेशल टीम ने एक्टर दिलीप को गिरफ़्तार किया, उन पर भावना के साथ हुई वारदात की साज़िश रचने का आरोप भी लगा. बताया गया कि भावना मेनन दिलीप की पूर्व पत्नी मंजू वॉरियर की दोस्त थीं. भावना ने एक्ट्रेस काव्या माधवन से दिलीप के रिश्ते के बारे में मंजू को जानकारी दी थी और इसका बदला लेने के लिए दिलीप ने भावना के ऊपर हमला करवाया। गिरफ्तारी के बाद मलयालम मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने दिलीप को निष्कासित भी कर दिया था. लगभग 85 दिन रहने के बाद दिलीप बेल पर बाहर आया. दिलीप ने ख़ुद को निर्दोष साबित करने के लिए यौन शोषण से जुड़े वीडियो की कॉपी भी मांगी थी. हालांकि, ये अर्ज़ी पहले सेशन कोर्ट, फिर हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट में खारिज हो गई।
Popular Rape Cases In India, सुनके काँप जाएगी रूह,देखें VIDEO
अब कई सालों से मामला लटकने के बाद एक बार फिर केरल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रविवार यानी 9 जनवरी 2022 को अभिनेता दिलीप के अलावा 5 अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. फिल्म निर्देशक बालाचंद्र कुमार ने इस सम्बन्ध में खुलासा करते हुए एक ऑडियो भी जारी किया है। बालाचंद्र कुमार के ऑडियो को वायरल करने के बाद अब दिलिप पर ये आरोप लगा कि वो यौन शौषण की जांच करने वाले पुलिस वालों को मौत के घाट उतारना चाहते हैं. जिसके बाद दिलीप पर पुलिस अधिकारियों की हत्या की साजिश रचने का मामला भी दर्ज कर लिया गया।
