कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 और कंगना रनोट की 'धाकड़' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त जोश देखने को मिला रहा है लेकिन पहले दिन की कमाई ने साफ कर दिया है कि कार्तिक की भूल भुलैया में कंगना बूरी तरह फंस गई है। दोनों फिल्मों की कमाई में इतना अंतर देखने को मिला है कि धाकड़ बहुत तेजी से धड़ाम हुई है।
अमरूद के बागीचे में महिला से Ganagrape कर video किया viral!
दर्शकों ने कार्तिक की भूल भुलैया को बड़ा सरप्राइज दिया है और इस फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा पहले दिन कमाई की है। भूल भुलैया 2 का पहले दिन का कलेक्शन 14 करोड़ रुपये से ज्यादा का रहा है। इस फिल्म को लेकर जो भविष्वाणी की थी वो अब सच साबित होती दिख रही है। भूल भुलैया 2 को देशभर में 3200 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है और फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बच्चन पांडे और गंगूबाई काठियावाड़ी को पीछे छोड़ दिया है।
भूल भुलैया 2 को देखने ज्यादा रूची है और इस समय कार्तिक की फिल्म की मांग राजामौली की फिल्म RRR के हिंदी वर्जन से ज्यादा हो रही है। ओपनिंग डे की कमाई को देखते हुए लग रहा है कि यह फिल्म बॉलीवुड में पड़े सूखे को फिर से हरा कर सकती है। भूल भुलैया 2 की कहानी राजस्थान के एक परिवार को लेकर बनाई गई है और फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ तब्बू, राजपाल यादव, कियारा आडवाणी और संजय मिश्रा भी नजर आ रहे है।
इस फिल्म का क्लैश कंगना रनौत की धाकड़ से हुआ और उसमें कंगना को बड़ा झटका लगा है। फिल्म 'धाकड़' को को करीब 2200 सिनेमा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है और इसका बजट 85 करोड़ से ज्यादा का है। रिलीज के पहले दिन फिल्म की कमाई देखकर लग गया है कि फिल्म 10 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। फिल्म की कमाई पहले दिन सिर्फ 1.20 करोड़ रही है।
