Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राजस्थान: एक क्लिक में पढ़े दिनभर की 20 बड़ी खबरें

कोटा संभाग
राजस्थान: एक क्लिक में पढ़े दिनभर की 20 बड़ी खबरें

बहरोड़- (अलवर)-
सांसद और भाजपा अभिनेत्री शानू राजकुमार का फूंका पुतला
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जब से बहरोड और कोटपूतली को जिला बनाने की घोषणा की है..तब से क्षेत्र में लगातार वाद विवाद का दौर जारी है..जिसमें जिसमें नेता सारे हदें पार करते हुए नजर आ रहे हैं..साथी विधायक से लेकर सांसद तक का पुतला फूंका जा रहा है..जानकारी का मुताबिक 2 दिन पहले..भाजपा कार्यकर्ता सानू राजकुमार द्वारा बलजीत यादव का पुतला फूंका गया.. 

मेड़ता सिटी- (नागौर)--
बुजुर्ग के हाथ-पैर तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार
नागौर जिले की मेड़ता रोड थाना पुलिस ने..एक बुजुर्ग के हाथ-पैर तोड़ने के मामले में..कार्रवाई करते हुए एक 24 साल के आरोपी को जैसलमेर से गिरफ्तार किया है..आरोपी पिछले 2 साल से फरार था..पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली..आरोपी को डीडवाना कोर्ट में पेश कर..जेल भिजवा दिया गया हैं..

निवाई- (टोंक)--
सोशल ऑडिट में फर्जीवाड़ा कर छिपाये गए घोटालें 
टोंक जिले की निवाई पंचायत समिति में पिछले सालों में हुआ घोटाला अब सामने नहीं आएगा..जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायतों में होने वाली सोशल ऑडिट में ही फर्जीवाड़ा कर घोटालों को छिपाया जा रहा है..इसमें जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की मिलीभगत बताई जा रही हैं.. 

Top-10 Updates #top10 #internationalnews

सीकर- 
राजपूत समाज करेगा महापंचायत आयोजित,किया पोस्टर विमोचन 
आगामी 2 अप्रैल को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में केसरिया महापंचायत का आयोजन होगा..इस आयोजन में राजपूत समाज भाग लेगा..जिनकी मांग अन्य समाजों के जैसे बोर्ड बनने और वैसे ही क्षत्रिय जन कल्याण बोर्ड का गठन हैं..जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी के हिसाब से टिकटों का वितरण हो..

रामगढ़- (अलवर)-- 
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बनने की खुशी में पूर्व सरपंच ने कस्बे में बांटे लड्डू 
राजस्थान में भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष सांसद सीपी जोशी को बनाने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर खिल उठी..रामगढ़ के पूर्व सरपंच देवेंद्र दत्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामगढ़ तहसील रंगमंच के सामने दुकानदारों को मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की..

खेड़ली- (अलवर)-- 
फाटक पर मरम्मत कार्य हुआ शुरू, यातायात किया गया डायवर्ड 
खेड़ली कस्बे के हिण्डौन फाटक पर मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है..जिसके कारण यातायात व्यवस्था को डायर्वड किया गया है..वही यातायात व्यवस्था को डायवर्ड करने से समौची फाटक पर काफी लंबा जाम लग गया‌..फाटक स्टेट हाईवे पर स्थित है..जिसके कारण भारी मात्रा में यातायात की व्यवस्था खराब हो गई हैं..

जोधपुर--
डॉक्टरों की हड़ताल पर नजर आया असर
जोधपुर प्रदेश में चल रही रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर..जोधपुर के सभी सरकारी हॉस्पिटल में भी इसका असर नजर आया..संभाग के सबसे बड़े मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में भी इसका असर देखने को मिला..यहां पर मरीजों की लंबी-लंबी कतारें नजर आई..इलाज के लिए आए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा था..इमरजेंसी में 2 डॉक्टरों ने ही मरीजों को देखा..हड़ताल के संबंध में आगामी रणनीति बनाई जा रही है..

अब क्या करेंगे Rahul Gandhi | Surat Court

पुष्कर-- 
पुलिस ने 37 लोगों को किया गिरफ्तार, नशे का सामान और DJ जब्त
पुष्कर थाना क्षेत्र के ग्राम चावण्डिया में चल रही..रेव पार्टी में पहुंचकर पुलिस ने देशी-विदेशी युवक युवतियों का नशा उतार..उन्हें हिरासत में लेकर थाने पहुंचे..पुलिस ने कुल 37 लोगों को गिरफ्तार किया..वहीं आबकारी अधिनियम, NDPS एक्ट व RNC के तहत मुकदमा भी दर्ज किया..पूर्व में भी कई बार पुलिस ने रेव पार्टी पर कार्रवाई की है..

मेड़ता सिटी- (नागौर)-- 
गणगौर पर्व को लेकर हुआ विशेष आयोजन 
मेड़ता सिटी में गणगौर पर्व के अवसर पर महिलाओ मे ख़ुशी की लहर छाई हुई हैं..महिलाओ द्वारा गणगौर को लेकर की धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया..जिसके तहत हाथो मे कलश, फूल मालूम से सजी दुल्हन की तरह महिलाओ ने गणगौर को पानी पीलाया..गणगौर के गीत भी गाये गए..

सीकर--
जाट बाजार में आतिशबाजी करते हुए बांटी मिठाई
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष के पद पर..चितौडग़ढ़ सांसद सीपी जोशी की नियुक्ति होने की खुशी में भाजपा परिवार की ओर से..जाट बाजार में जमकर आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया..
BJP में एक तरफ जश्न तो दूसरी और विरोध | जातिगत राजनीति में उलझा

भीलवाड़ा--
घुड़सवार केसरिया ध्वज बांधे हुए निकली भव्य शोभा यात्रा 
भीलवाड़ा जिले के आसींद में भारतीय नव वर्ष महोत्सव समिति के तत्वाधान साधु संतों के सानिध्य में..दशहरा मेला मैदान से ढोल-नगाड़ों गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा शुरू हुई..आसपास के क्षेत्र से जनसैलाब भी उमड़ा..इस मौके पर बजरंग दल RSS, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी..सहित कस्बे-वासियों ने शोभायात्रा में पूर्ण सहयोग किया..

भीलवाड़ा--
विप्र सेना ने आतिशबाजी व मिठाई बाटकर खुशियां मनाई 
भीलवाड़ा में परशुराम सर्किल पर विप्र सेना के कार्यकर्ताओं ने..जो ब्राह्मण की बात करेगा..वही देश पर राज करेगा के नारों के साथ आतिशबाज़ी कर..ब्राह्मण समाज के नेता को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने खुशियां मनाई है..इस अवसर पर कई ब्राह्मण समाज के लोग भी मौजूद रहे..

बीकानेर--
संभागीय आयुक्त के निर्देश पर गंदे पानी की सब्जियां करवाई नष्ट 
बीकानेर में संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन के निर्देशानुसार..उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में राजस्व विभाग और नगर निगम की टीम ने..लगभग 10 बीघा क्षेत्र में गंदे पानी से उगाई गई सब्जियों को नष्ट करवाया..संभागीय आयुक्त ने बताया कि..आगे भी ऐसी कार्रवाई नियमित रूप से चलाई जाएगी..

खेड़ली- (अलवर)-- 
शहीद दिवस पर निकाला गया अहिंसा मार्च,सर्व धर्म सभा का हुआ आयोजन
अलवर के खेड़ली कस्बे की नगरपालिका कार्यालय पर शहीद दिवस के दौरान..सर्व धर्म प्रार्थना एवं अहिंसा मार्च का आयोजन किया गया..पालिका कार्यालय से अहिंसा मार्च निकाला गया जो कि कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर निकला गया..इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे..

Congress विधायक Amin Kagzi को दिखाए काले झंडे

मांडल- (भीलवाड़ा)--
कस्बे में निकाली गयी अहिसा रैली 
भीलवाड़ा के मांडल में शहीद दिवस पर अहिंसा रेली निकालकर कस्बे में अहिंसा का संदेश देते हुए शहीदों को याद किया..तहसील मुख्यालय परिसर में भगत सिंह और महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी..वही सर्व-धर्म प्रार्थना का आयोजन भी किया गया..कस्बे में अहिसा रैली निकाली गयी..जिसमें ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे..