बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने 6 साल बाद अपने फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। बिपाशा ने गुड न्यूज देते हुए कहा की वह प्रेग्नेंट हैं अैर करण सिंह ग्रोवर जल्द पिता बनेंगे। सूत्रों के मुताबिक प्रेग्नेंसी की बात कंफर्म नहीं की गई है लेकिन जल्द वह इस बात को अपने फैंस के साथ शेयर करेंगे।
मैडम जी के पैर गंदे ना हो जाएं इसलिए कुर्सियों का बना दिया पूल!
अगर न्यूज सही है तो शादी के 6 साल बाद किलकारियां गूंजने वाली है जो उनके फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। दोनों की शादी 2016 में हुई थी और दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। बिपाशा और करण बॉलीवुड के मोस्ट लव्ड कपल्स में गिने जाते है।
दोनों की मुलाकात हॉरर फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी और यही से उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई जो शांदी के मंडप तक जा पहुंची। शादी के बाद बिपाशा स्क्रीन पर नजर नहीं आई हैं लेकिन करण एक्टिंग में सक्रिय हैं और वे टीवी शोज के साथ फिल्मों में नजर आते हैं।
