बंपर ओपनिंग को लगा झटका
सलमान खान की फैन फॉलोइंग को देखते हुये सभी लोगों ने उम्मीद लगायी थी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पहले दिन फिल्म 4.50 करोड़ का कलेक्शन ही कर पायी। लेकिन इसके बाद भी उम्मीद लगायी जा रही है कि यह फिल्म वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन कर सकती है। सलमान की फिल्म को लेकर पहले ऐसा नहीं हुआ कि उनकी फिल्म रिलीज के दिन कमाई के नये रिकॉर्ड नहीं बनाये लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।
सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' 3200 स्क्रीन पर रिलीज की गयी और इस फिल्म की टक्कर जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' से हो रही है। आयुष शर्मा पहली बार गैंगस्टर का रोल में नजर आ रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस महिमा मकवाना ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। सलमान खान इस फिल्म में सरदार राजवीर सिंह का किरदार निभा रहे हैं। महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित, सलमा खान द्वारा निर्मित, फिल्म मराठी फिल्म मुलशी पैटर्न का हिंदी रीमेक है।
