नौकरी के नाम पर महिलाओं के साथ शोषण की खबरें तो सामने आती रहती है लेकिन इसके बाद भी महिलाएं ऐसे लोगों के जाल में फंस जाती है। राजधानी जयपुर में तो ऐसे मामले तेजी से बढ़ने लगे है लेकिन इस जाल में पढ़ी लीखी महिलाएं भी आसानी से इसकी चपेट में आती है। जयपुर में हाल ही में एक युवती ने नौकरी पाने के चक्कर में अपनी इज्जत गंवा दी उसने एक बिजनेसमैन पर रेप का आरोप लगाया है।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने पूल पार्टी के दौरान उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और बेहोशी की हालत में रेप कर उसके कई सारे न्यूड वीडियो बना लिए। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसका देहशोषण करता रहा। लेकिन जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो न्यूड वीडियो को वायरल करने की धमकी दी इसके बाद पीड़िता ने मुहाना थाने में आरोपी बिजनेसमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
पीड़िता श्याम नगर की रहने वाली और नौकरी की तलाश में उसका संपर्क उसकी फ्रैंड के जरिए आरोपी से हुआ था। आरोपी ने पीड़िता को जॉब करने का कई बार ऑफर दिया और मिलने के लिए बुलाया। एक दिन वह उससे मिलने गई तो वह उसे एक होटल में ले गया वहां पूल पार्टी के लिए कहने लगा।
Delhi NCR : कड़ी सुरक्षा के बीच महिला पर चली गोलियां
इस दौरान उसने नशे वाली कोल्ड ड्रिंक पिला दी तो वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने बेहोशी की हालत में रेप किया। इस दौरान उसने न्यूड वीडियो भी बना लिए जब उसे होश आया तो विरोध किया तो उसने शादी करने का हवाला दिया। लेकिन कई दिनों तक उसने उसका शोषण किया फिर वीडियो वायरल की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा।
