Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

सीएम गहलोत ने जीत के लिए नाराज विधायकों को दिया ये बड़ा आश्वासन 

आपणो राजस्थान
सीएम गहलोत ने जीत के लिए नाराज विधायकों को दिया ये बड़ा आश्वासन 

राजस्थान में राज्यसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए पार्टी के विधायक ही परेशानी बने हुए है लेकिन सीएम ने सभी नाराज विधायकों की बात सुनते हुए उनकी हर मांग को पूरा करने का भरोसा दिया हैं। इसके बाद कांग्रेस के तीनों राज्यसभा उम्मीदवारों की जीत निश्चत होती दिख रही हैं लेकिन अब सवाल खड़ा हो रहा है कि चुनावों के बाद सीएम नाराज विधायकों की मांग कितनी जल्दी पूरी करते हैं।

कलयुगी Maa ने अपनी ही बेटी का करवाया Rape और बेच दी कोख!

नाराज चल रहे विधायकों ने सीएम को विकास और व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर इतनी बड़ी लिस्ट दी है जिसे पूरा करना आसान काम नहीं होगा। अगर चुनावों के बाद भी समाधान नहीं होता नाराजगी बरकरार रहेगी। राज्यसभा चुनावों के लिए विधायकों को मना जरूर लिया लेकिन उनकर नाराजगी दूर होने में समय लगेगा।


उदयपुर बाड़ेबंदी में जाने से पहले नाराज विधायकों के साथ मुख्यमंत्री ने बैठक कर आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर जल्दी विचार किया जाएगा। नगर विधायक वाजिब अली,​कांग्रेस विधायक खुद मलिंगा,कांग्रेस विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा,संदीप यादव, गणेश घोगरा, राजेन्द्र बिधुड़ी, भरत सिंह,मदन प्रजापत और राजेन्द्र गुढा के साथ कई विधायक नाराज है।