उन्होंने कहा कि मुझसे जो जानकारी मांगी थी वो मैंने सौप दी है। इसके बाद कहा कि अखबार वाले छापते है कि राहुल ने गांधी ने गहलोत को मिलने का समय नहीं दिया उनको डाट दिया ऐसी खबरों से मीडिया की लोकप्रियता ही कम होती है। इस बैठक में हमने देश के मौजूदा हालात को लेकर चर्चा की है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने एक बार फिर केंन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों का अपने फायदे के लिए दुरूपयोग कर रही है। अगर कोई मोदी सरकार के खिलाफ लिखता है या बोलता है तो उस पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो जाता है। कोरोना की मार झेलने के बाद आम जनता को अब पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ते दामों ने कमर तौड़ दी है। सीएम गहलोत ने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने के लिए राज्यों पर दबाव बनाया जा रहा है। राजस्थान में अभी भी देश में सबसे मंहगा पेट्रोल-डीजल मिल रहा है जिसके कारण आम जनता गहलोत सरकार से उम्मीद लगाये बैठी है।
