फिरोजपुर में रैली करने से पहले पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक ने पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। पीएम मोदी को इस रैली में शामिल नहीं होने के लिए प्रदर्शनकारी किसानों ने करीब 20 मिनट तक उनका रास्ता रोक दिया। इस कारण फिरोजपुर में होने वाली रैली भी रद्द कर दी गयी।
इस घटना के बाद केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में ‘‘गंभीर चूक’’ की बात कही है। इस घटना के बाद पीएम मोदी ने बठिंडा एयरपोर्ट पर अधिकारियों से कहा कि अपने सीएम को थैंक्स कहना, की मैंने बठिंडा एयरपोर्ट तक जिंदा लौट पाया। पीएम के इस बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस के सीएम चन्नी पर हमला बोल रहे हैं और माफी मांगने की बात कह रहे हैं।
आज सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर जाना था लेकिन बारिश और खराब मौसम के कारण पीएम मोदी सड़क मार्ग से यहां जाने का प्लान तैयार किया गया। लेकिन राष्ट्रीय शहीद स्मारक से करीब 30 किलोमीटर दूर पीएम मोदी का काफिला पहुंचा तो, वहां प्रदर्शनकारी किसान सड़क को जाम कर दिया जिसके कारण 15-20 मिनट तक प्रधानमंत्री फ्लाईओवर पर फंसे गये।
इस घटना को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक बताया है। पीएम मोदी ने की सुरक्षा में इस तरह की घटना पहली बार देखने को मिली है जब देश का पीएम ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसे सुरक्षित हो सकती है। पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा की चूक के मामले में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया कि जब पीएम मोदी का वहां फंसे तो सीएम चन्नी ने फोन पर बात करने से इनकार कर दिया।
